herzindagi
railways has cancelled these trains till may june 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, मई-जून तक कैंसिल हो गई ये गाड़ियां; नहीं कर पाएंगे सफर

ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी अगर आखिरी वक्त पर मिलती है, तो यात्रियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे रूट पर जाने वाले लोगों को दिक्कत ज्यादा होती है, इसलिए यह जानकारी आपके काम आएगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 17:27 IST

Cancelled Train List: मई-जून में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां होती है। इसके अलावा, कई जगहों पर शादी की सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में शहरों में रहने वाले लोग, छुट्टियों में अपने घर या गांव जाने का प्लान करते हैं। अक्सर लोग हर बार किसी एक ट्रेस से सफर का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इसके रूट और टाइम के बारे में आपको लगभग पूरी जानकारी होती है। हालांकि, इस साल मई -जून तक रेलवे की तरफ से कई गाड़ियां रद्द कर दी गई है। यह जम्मू तवी रेलवे डिवीजन में चल रहे इंजीनियरिंग के चलते कैंसिल हुई हैं। ऐसे में अगर आप ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको इन ट्रेन के बारे में पहले से जानकारी होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

काठगोदाम से जम्मू तवी रूट पर सफर करने वाले यात्री ध्यान दें

  • काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 12207
  • रेलवे ने 2 जून 2026 तक रद्द रखने का फैसला किया है।
  • जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस- वापसी रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12208
  • 31 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी।

railways has cancelled these trains till may june 2026s

कानपुर-काठगोदाम रूट पर भी असर

  • कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 12209
  • 2 जून 2026 तक रद्द रहेगी।
  • काठगोदाम- कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस- वापसी रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12210
  • 1 जून 2026 तक नहीं चलेगी।

इसे भी पढ़ें- Mumbai-Pune Expressway से सफर सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन जगहों पर घूमना अभी पड़ सकता है भारी

वैष्णो देवी जाने वाले यात्री ध्यान दें

  • गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 14611
  • 29 मई 2026 तक कैंसिल किया गया है।
  • कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस- वापसी रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14612
  • 28 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी।

railways has cancelled these trains till may june 2026ss

क्यों कैंसिल की गई ट्रेन?

जम्मूतवी मंडल में कुछ समय से काम चल रहा है। पुलों के निर्माण के चलते कुछ ट्रेनें पहले भी कैंसिल थी। यहां का स्ट्रक्चर अपग्रेड हो रहा है, जिसमें काफी समय लग जाएगी। यात्रियों की सेफ्टी और सर्विस को देखते हुए, कुछ ट्रेनें कैंसिल किया गया है। रुद्रपुर और तराई क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। बता दें कि ब्रिज नंबर 17, 163, 137 और 232 पर काम काम चल रहा है। यहां रेलवे लाइन को मजबूत करने पर काम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Indian Railway: 8,500 स्टेशनों में सबसे खास है ये जंक्शन, किसी भी राज्य के लिए यहां से मिलती है ट्रेन; खास है इसके पीछे का क‍िस्‍सा

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।