herzindagi
mathura junction interesting facts

Indian Railway: 8,500 स्टेशनों में सबसे खास है ये जंक्शन, किसी भी राज्य के लिए यहां से मिलती है ट्रेन; खास है इसके पीछे का क‍िस्‍सा

Mathura Junction Interesting Facts: अगर किसी ऐसे स्टेशन की बात की जाए, जहां से पूरे भारत के लिए ट्रेन मिल जाए, तो क्‍या आप यकीन करेंगी? जी हां, देश में एक ऐसा रेलवे स्‍टेशन है जहां से चारों द‍िशाओं के ल‍िए ट्रेनें म‍िलती हैं। ये स्टेशन भारतीय रेलवे के उस मजबूत नेटवर्क की मिसाल है, जो देश के हर कोने को एक-दूसरे से जोड़ता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 16:38 IST

भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। यहां आपको घूमने से लेकर खाने-पीने की ढेरों चीजें म‍िल जाएंगी। यहां हर राज्‍य की अपनी एक खास‍ियत है। इसके अलावा कई ऐसे भी शहर ह‍ैं जो अपनी आस्‍था के ल‍िए जाने जाते हैं। उन्‍हीं में से एक मथुरा है। ये शहर उत्तर प्रदेश में है। यहां सालों साल भक्‍तों की भीड़ होती है, लेक‍िन क्‍या आप यहां के रेलवे स्‍टेशन की खासि‍यत जानती हैं?

भारत में हजारों रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन उनमें से मथुरा एक ऐसा स्टेशन (Mathura Junction) है जो पूरे देश को जोड़ने का काम करता है। ये स्टेशन सिर्फ सफर शुरू करने की जगह नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे नेटवर्क की एक अहम कड़ी भी माना जाती है। आज हम आपको इस स्‍टेशन की खास‍ियत के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

mathura junction interesting facts (1)

खास रेलवे स्‍टेशन है Mathura Junction

आपको बता दें क‍ि देश में 8,500 के आसपास रेलवे स्टेशन हैं। इनमें छोटे स्टेशन भी हैं और बड़े भी, लेकिन मथुरा जंक्शन की पहचान सबसे अलग है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां से देश के लगभग हर राज्य के लिए ट्रेनें आपको मिल जाती हैं। आपको किसी भी दिशा में जाना हो, मथुरा जंक्शन से आपको ट्रेनें म‍िल ही जाएंगी।

यह भी पढ़ें- टिकट काउंटर महाराष्ट्र में, ट्रेन खड़ी होती है गुजरात में; क्या आपने देखा है भारत का ये अनोखा Railway Station?

बड़े रेल रूट्स पर बना हुआ है मथुरा जंक्‍शन (Mathura Railway Station)

मथुरा जंक्शन को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि ये कई बड़े रेल रूट्स पर बना हुआ है। यहां से नॉर्थ भारत, साउथ, ईस्‍ट और वेस्‍ट इंड‍िया और नॉर्थ ईस्ट तक की ट्रेनें गुजरती हैं। यही वजह है कि ये स्टेशन सबसे खास जंक्शन बन चुका है।

हमेशा रहता है ट्रैफ‍िक

मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही कभी नहीं रुकती है। सुबह-सुबह यहां पर यात्र‍ियों की भीड़ पहुंच जाती है जाे खत्‍म होने का नाम नहीं लेती है। मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें लगातार यहां से गुजरती हैं। दिल्ली जैसे बड़े शहर के पास होने की वजह से यहां ट्रैफिक और भी ज्यादा रहता है। ऊपर से ये एक टूर‍िस्‍ट प्‍लेस भी है ज‍िससे यहां हमेशा भीड़ म‍िलती है।

mathura junction interesting facts (2)

इतिहास से जुड़ा है मथुरा जंक्शन (Mathura Junction Histo)

आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि मथुरा जंक्‍शन अपने आप में एक इति‍हास भी समेटे हुए है। बताया जाता है क‍ि सबसे पहले 19वीं सदी में यहां से पहली ट्रेन चलाई गई थी। धीरे-धीरे इस स्‍टेशन की पॉपुलैर‍िटी बढ़ती गई और अब ये Indian Railway का एक जरूरी जंक्‍शन बन गया है।

यह भी पढ़ें- भारत के इस स्टेशन पर रविवार को नहीं बजता ट्रेन का हॉर्न, नाम और वजह जान पड़ जाएंगे सोच में

क्‍यों कभी खत्‍म नहीं होती है भीड़?

मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। यही कारण है क‍ि यहां सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसी वजह से मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ हमेशा से ज्यादा रहती है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
मथुरा जंक्‍शन की खास‍ियत क्‍या है?
यहां देश के हर राज्‍य के ल‍िए ट्रेनें म‍िल जाती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।