
ट्रेन में 3E कोच का डिब्बा कहां आएगा? अक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को यह समझने में परेशानी होती है। प्लेटफॉर्म बहुत लंबा होता है और कोच कहां रुकेगा, इसके लिए आपको सही जगह की जानकारी होना जरूरी है। कुछ ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर लगभग 2 मिनट के लिए ही रुकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने कोच से बहुत दूर होंगी, तो वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इस चक्कर में अक्सर यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में आप इतनी भीड़ में सही से भाग भी नहीं पाते। यही कारण है कि लोग पहले ही प्लेटफॉर्म पर कोच के बारे में जानकारी निकालना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 3E कोच का डिब्बा कहां आएगा, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें- जनरल डिब्बे के लिए अब प्लेटफॉर्म पर दौड़ने की जरूरत नहीं, इन साइन बोर्ड से पहले ही पता लग जाएगा कहां लगेगा कोच
देश के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर अब डिजिटल बोर्ड की सुविधा मिल रही है। इससे कब कौन सी ट्रेन आ रही है और कौन सा कोच कहां आएगा, इसकी जानकारी मिलती है। हर कोच के सामने कोच नंबर लिखा होता है। इसलिए, आप पहले ही कोच के सामने जाकर खड़ी हो सकती हैं।
कई यात्री यह नहीं जानते कि कोच का नाम प्लेटफॉर्म के डैशबोर्ड पर किस तरह लिखा होगा। ध्यान रखें कि 3E कोच को कभी भी प्लेटफॉर्म पर 3E नहीं लिखा जाता है। न ही ट्रेन के डिब्बे पर 3AC लिखा जाता है। प्लेटफॉर्म के डैशबॉर्ड और ट्रेन के कोच पर B1, B2 और B3 जैसे कोड लिखे होते हैं। जबकि स्लीपर को S1, S2 और S3 जैसे कोड से संबोधित किया जाता है।

इसके अलावा आप प्लेटफॉर्म स्टाफ या कुली से भी पूछ सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे स्टाफ और खाने-पीने के स्टॉल पर बैठे लोग भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। वे रोजाना ट्रेनों की पोजिशन देखते हैं, इसलिए उन्हें इस बात की जानकारी होती है। जैसे ही ट्रेन आए, तो आप कोच के पोजिशन पर नजर बनाए रखें।
इसे भी पढे़ं- IRCTC ने बदला बुकिंग टाइम, आधार वेरिफाइड यूजर्स जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजर्वेशन का समय
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।