Fri Feb 13, 2026 | Updated 05:38 AM IST
herzindagi
how to know train general coach position on platform

जनरल डिब्बे के लिए अब प्लेटफॉर्म पर दौड़ने की जरूरत नहीं, इन साइन बोर्ड से पहले ही पता लग जाएगा कहां लगेगा कोच

जनरल डिब्बे में पहले से ही भीड़ भरकर आती है, ऐसे में अगर आप भी इस कोच में चढ़ना चाहती हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म पर पहले ही कोच की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। इससे आपको पहले ट्रेन में चढ़ने का मौका मिलेगा, तो आप सेफली अंदर जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 14:00 IST

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर जनरल कोच खोजने में परेशानी होती है। ट्रेन में 2 जनरल डिब्बा होता है। जिन यात्रियों को स्लीपर या एसी कोच में टिकट नहीं मिलती, उनके लिए जनरल कोच में सफर करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं होता। जनरल कोच के टिकट का प्राइस भी कम होता है। इसलिए, इस कोच में भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है। यह एक ऐसा कोच है, जिसमें सीट किसी के नाम पर नहीं होती। आपको टिकट दी जाती है, लेकिन सीट पर हक नहीं होता। जो पहले कोच में पहुंचता है और जिसे सीट मिल जाती है, उसी की सीट जनरल कोच में हो जाती है। हालांकि, कोच में हद से ज्यादा भीड़ होती है, क्योंकि इस कोच में यात्रियों को संख्या नियंत्रण करने के लिए कोई सुविधा नजर नहीं आती। लेकिन फिर भी यात्री इस कोच में मजबूरन सफर करते हैं, क्योंकि ट्रेनों में हर किसी को सीट मिलना संभव नहीं। अगर आप जनरल कोच से सफर का प्लान बना रही हैं, लेकिन हर बार आप इस बात से कंफ्यूज रहती हैं कि जनरल कोच कहां आएगा, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जनरल कोच की स्थिति से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

प्लेटफॉर्म बोर्ड और LED स्क्रीन देखें

देश के लगभग सभी बड़े स्टेशन पर LED स्क्रीन लगाई गई है। इसमें GEN/ SL/ AC जैसे सभी कोच की स्थिति लाइव आ रही होती है। ट्रेन का नंबर क्या है और कितने बजे आएगी, इसके साथ-साथ कौन सा कोच कहां रुकेगा, इसके बारे में भी स्क्रीन पर लिखा होता है। इसलिए, आप इसे देखकर अंदाजा लगा सकती हैं कि जनरल डिब्बा कहां आएगा।

Indian Railways general coach

ट्रेन की सामान्य रचना (Coaches Order) समझें

अगर आप ट्रेन से सफर करती रहती हैं, तो आपको ट्रेन की सामान्य रचना के बारे में पता होना चाहिए। अधिकतर ट्रेनों में जनरल डिब्बे इंजन के ठीक पीछे और ट्रेन के आखिरी में लगे होते हैं। इससे आप प्लेटफॉर्म के सबसे आखिरी में जाकर खड़ी हो सकती हैं। जैसे ही ट्रेन आए, तो आप कोच के पोजिशन पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढे़ं- IRCTC ने बदला बुकिंग टाइम, आधार वेरिफाइड यूजर्स जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजर्वेशन का समय

how to find general coach in train

स्टेशन स्टाफ से पूछें

अगर आप समझ नहीं पा रही हैं और आपको जनरल कोच में किसी भी हालत में चढ़ना है, तो आप पहले ही स्टेशन स्टाफ से इसके बारे में पता कर लें। इसके अलावा स्टेशन पर लगे खाने-पीने के स्टॉल से भी आप जानकारी ले सकती हैं। वह हर दिन प्लेटफॉर्म पर रहते हैं, इसलिए उन्हें सभी ट्रेनों के बारे में सही जानकारी होती है। वह आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Tatkal Ticket Booking Rule: रेलवे स्टेशन से बुकिंग करने वाले ध्यान दें, बिना OTP के अब तत्काल टिकट नहीं मिलेगी, अपने साथ मोबाइल लेकर जाना जरूरी

भीड़ पर ध्यान दें

जनरल डिब्बा जहां लगेगा, वहां आपको भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी। पहले ही लोग प्लेटफॉर्म पर उस कोच के पोजिशन के सामने इकट्ठा होकर खड़े होंगे। इससे भी आप अंदाजा लगा सकती हैं। वहां जाने के बाद, खड़े लोगों से बात करके आप जनरल डिब्बे के बारे में जानकारी ले सकती हैं। अगर कोच वहीं रुक रहा होगा, तो वह हामी भरेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।