Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:14 AM IST HZ Awards 2026
rrb

रेलवे में नौकरी का मौका, अब 12वीं पास युवा भी बन सकेंगे ट्रेनों में कोच अटेंडेंट; नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में कोच अटेंडेंट भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब इस पद के लिए 10वीं पास के बजाय 12वीं पास और ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 17:15 IST

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में कोच अटेंडेंट (Coach Attendant) के पद पर भर्ती के नियमों और जरूरी योग्यता को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब इन पदों के लिए केवल 10वीं पास होना काफी नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के स्तर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इससे जुड़ी खबर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आरआरबी में कोच अटेंडेंट के लिए जुड़ी योग्यता क्या है। पढ़ते हैं आगे...

अब 12वीं पास और ITI जरूरी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नए निर्देशों के अनुसार, अब कोच अटेंडेंट बनने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना बेहद जरूरी है। इससे पहले इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास निर्धारित थी। 

railway

योग्यता बढ़ाने के साथ-साथ अब उम्मीदवारों के पास ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा, हाउसकीपिंग से संबंधित 3 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग भी होनी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें - क्या जॉब छोड़ने या छूटने के बाद भी वैलिड रहता है कंपनी वाला हेल्थ इंश्योरेंस?

 क्यों लिया गया यह फैसला?

  • ट्रेनों में मॉडर्न प्रोडक्ट लगे होते हैं। ITI पास अटेंडेंट लाइट, पंखे, सीट या अन्य छोटे-मोटे तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कर सकेंगे, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
  • रेलवे का मानना है कि ज्यादा शिक्षित उम्मीदवार यात्रियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और उन्हें सॉल्व भी कर सकेंगे।
  • वर्तमान में रेलवे नमो भारत और अमृत भारत जैसी हाई-टेक ट्रेनें चला रहा है, जहां यात्रियों की उम्मीदें काफी ज्यादा होती हैं।

jobs latest

कैसे होती है भर्ती?

बता दें कि कोच अटेंडेंट की बहाली सीधे रेलवे द्वारा पक्की सरकारी नौकरी के तौर पर नहीं, बल्कि निजी एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। हालांकि, एजेंसी चयन के दौरान अब इन नए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। उत्तर रेलवे द्वारा सेवाओं की क्वालिटी को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद रेलवे बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया है।

नोट - अच्छी बात ये है कि इस बदलाव से अब कोच अटेंडेंट केवल साफ-सफाई या चादर देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे अपने कोच में एक सुपरवाइजर की भूमिका भी निभाएंगे। इससे रेल यात्रा सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेगी।

इसे भी पढ़ें - क्या है Career Catfishing...आजकल इस ट्रेंड से Gen Z तोड़ रहे हैं HR का दिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/rrb website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
अब कोच अटेंडेंट के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए?
अब 12वीं पास होना बेहद जरूरी है।
ITI की फुलफॉर्म क्या है?
ITI की फुलफॉर्म इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।