
मुंबई लोकल ट्रेन, जो मुंबई की जान माना जाता है। लाखों यात्री हर दिन इस ट्रेन से सफर करते हैं। आए दिन, सोशल मीडिया पर लोकल ट्रेन की वीडियो-फोटो भी वायरल होती रहती है। हालांकि, इस बार यह फोटो भीड़ की वजह से वायरल नहीं हुई है। इस बार फोटो वायरल होने का कारण हमारी महिलाएं भारतीय क्रिकेट टीम है। इसी भीड़-भाड़ वाली ट्रेन में महिला कोच के साइन की जगह महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। इसने महिलाओं को आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
इस तरह की प्रोत्साहन, हर महिला अपने जीवन में चाहती हैं। रोज ऑफिस जाने वाली महिलाएं, कॉलेज की छात्राएं और कामकाजी महिलाएं, जो इस ट्रेन से सफर करती हैं, वह फोटोज में खुद को देखने की कोशिश करेंगी। यह तस्वीरें इस बात का सबूत है कि महिलाएं सिर्फ जिम्मेदारियां निभाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मैदान में उतरकर जीत भी दर्ज कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें मेहनत, संघर्ष और सपनों को पहचान देने के लिए कभी हारने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम की 6 महिला क्रिकेटर्स जिन्होंने अपने खेल से बना दिया इतिहास
महिलाओं के जनरल साइन बोर्ड की जगह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार खिलाड़ी अमनजोत कौर की तस्वीर लगाई गई है। बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ चल रहे मैच में ऐसी पारी खेली, जिसने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेलकर WPL में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाली वह पहली महिला भारतीय बल्लेबाज हैं, जिसने कैप्टेंसी के पद में ऐसा मुकाम तय किया है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत की मिताली राज ने क्रिकेट के क्षेत्र में कायम की मिसाल, जानें क्या है पूरी खबर
अगर मुंबई के लोकल कोच के बाहर लगी तस्वीर आपको आम लग रही है, तो आप ध्यान रखें कि हर लाखों यात्री जो सफर करते हैं, उन्हें यह तस्वीर देखने को मिलेगी। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना, वाकई समाज की मानसिकता बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल महिलाओं को आगे बढ़ने, सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करती है। मुंबई लोकल में सफर करने वाली महिलाएं अक्सर समय की कमी, काम का दबाव और जिम्मेदारियों के चलते परेशान रहती हैं। रोज की भागदौड़ और भीड़ उन्हें परेशान करती होगी, लेकिन खिलाड़ियों की तस्वीरें उन्हें प्रोत्साहित करेगी और कुछ पल रुक कर सोचने पर मजबूर करेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।