
महिलाएं अकेले सफर कर रही हों या सड़क पर चल रही हो, जब भी वह अकेले कहीं बाहर निकलती हैं, तो कई बार उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें असहज कर देती हैं। ट्रेन में लड़की को घूरने वाली वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिलाओं की सेफ्टी के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए नियम जानना चाह रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने फोन में वीडियो बनाई है, जिसमें सामने वाली सीट पर बैठा आदमी लगातार उसकी तरफ ही देख रहा है। आदमी की हरकर देखने के बाद लड़की इतनी ज्यादा परेशान हो जाती है कि उसे मजबूरन वीडियो बनाना पड़ता है।
विदेशी महिला स्लीपर कोच में सफर कर रही थी। प्रीती सिंह (@pritysingh28.official) नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर की गई है। लड़की ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने कैमरा इसलिए ऑन किया, क्योंकि मैं उस अंकल के घूरने की वजह से असहज महसूस कर रही थी। मैंने अपना कैमरा किसी अटेंशन या कंटेंट के लिए ऑन नहीं किया। इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ 46 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कॉमेंट में लोग उनका साथ देते नजर आ रहे हैं, कई महिलाओं ने भी पोस्ट पर आए कमेंट्स में अपना ऐसा अनुभव बताती शेयर किया है।
आदमी की इस हरकत के बाद महिला ने अगले स्टेशन पर TTE से शिकायत की , जिसके बाद उसे डांट लगाई गई और सीट से उतार दिया गया।
View this post on Instagram
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- VIRAL VIDEO
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।