Sat Mar 21, 2026 | Updated 08:36 PM IST HZ Awards 2026
woman living alone in a flat was molested by a boy real story

Aap Beeti: 'मैं अपने फ्लैट का ताला खोल रही थी और पीछे से उसने...', ऊपर के कमरे में रहने वाले लड़के ने मेरे साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानने बाद पीजी या रुम में अकेले रहने वाली लड़कियों को मिलेगी सीख

हमेशा खुश दिखने वाले महिलाएं को देखकर लगता होगा कि उनकी जिंदगी बहुत आजाद और आत्मनिर्भर है, लेकिन इसके पीछे कई ऐसे अनुभव भी छिपे होते हैं, जिनके बारे में अक्सर कोई खुलकर बात नहीं करता।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 13:25 IST

अपने परिवार से दूर हजारों महिलाएं फ्लैट और पीजी में अकेले रहती हैं। हर दिन ऑफिस से आना-जाने का सफर भी उन्हें अकेले ही करना होता है। ऐसे ही मैं भी अपनी एक दोस्त के साथ फ्लैट में रहती थी। मेरी दोस्त की ऑफिस के शिफ्ट अलग थी, इसलिए हम दोनों अलग-अलग ही आते थे। एक दिन मैं अपने फ्लैट का ताला खोल रही थी, तब मैंने ऊपर वाले फ्लोर से एक लड़के को आते देखा। मैंने उसे नीचे जाने के लिए साइड दिया, लेकिन मैं उसकी तरफ नहीं देख रही थी। उस समय फ्लोर पर कोई नहीं था, आस-पास के कमरों में भी ताला लगा हुआ था। उस दिन साइड देने के बाद भी वह लड़का ऊपर से नीचे आने के बाद मेरे पीछे ही रुक गया। लगभग 1 मिनट तक वो मेरे पीछे खड़ा था, मैं बहुत ज्यादा घबरा गई। मेरे मन में उस समय अजीब-अजीब से ख्याल आ रहे थे, तभी मैं पीछे मुड़ने ही वाली थी, तभी वह मेरे पीछे से हटकर नीचे सीढ़ियों की तरफ जाने लगा। यह पहली बार हुआ था, मैं डर गई थी, लेकिन उस दिन मैंने इस बात को इग्नोर कर दिया। मैं फिर भी इस बात को समझ गई थी कि ऐसा मेरे साथ फिर से हो सकता है।

मैं ताला खोल रही थी और उसने पीछे से...

कुछ दिनों तक मैंने उस लड़के को दोबारा नहीं देखा। मुझे लगा कि शायद अब ऐसा कभी नहीं होगा। रात के 8 बज रहे थे और एक दिन मैं फिर अपने कमरे का ताला खोल रही थी। मैंने फिर उस लड़के को वापस देखा। उसे देखकर ऐसा लगा जैसे मेरी सांसे रुक गई है। मैं उसे देखकर डर रही थी। आज के समय में भी लड़कियां अपने ही घर में जाने से घबरा रही हैं, इससे ज्यादा बुरा और क्या होगा। ऑफिस से घर तक का सफर सेफ तरीके से करने के बाद अब घर के बाहर ही मेरे साथ कुछ गलत हो गया, तो महिलाएं कहां सेफ होंगी? मेरे दिमाग में बस यही बातें चल रही थी। मैं सोच रही थी कि अगर मैंने ताला खोला और वह मुझे धक्का देते हुए घर में आ गया, तो क्या होगा?

harassment story of working woman

उस दिन वो सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर रहा था। मैं इंतजार कर रही थी कि वह नीचे चला जाए, फिर मैं अपने फ्लैट का दरवाजा खोल कर अंदर जाऊंगी। मैंने लगभग 2 से 3 मिनट तक उसके नीचे जाने का इंतजार किया, लेकिन वह ऊपर ही रुक गया। मैं दरवाजे के पास खड़े होकर ही, बैग में से चाभी ढूंढने का नाटक कर रही थी, लेकिन इतना टाइम बीत जाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतर रहा था। जब 5 मिनट हो गए, तो मुझे लगा कि अब मुझे जल्दी से दरवाजा खोलकर अंदर चले जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Aap Beeti: 'बहुत भीड़ थी, तभी उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट...', दिल्ली मेट्रो में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे याद करके आज भी सिहर उठती हूं मैं

मैंने जैसी ही ताला खोला, वह भागकर नीचे उतरने लगा। मैं बहुत ज्यादा डर गई, तभी मैंने अपनी दोस्त को नीचे सीढ़ियों से आते देखा और चिल्लाते हुए कहा, अरे कोमल तुम आ गई। मैं कबसे तुम्हारा ही इंतजार कर रही थी। मुझे चाभी हीं नहीं मिल रही थी। मेरी दोस्त को देखते ही वह नीचे जाने का नाटक करने लगा। मैंने हिम्मत करते हुए उसकी तरफ देखा, तो नीचे की सीढ़ियों से भी वह मुझे ही देख रहा था। उसकी आंखों में साफ दिख रहा था कि वह क्या करना चाहता है। उस दिन मुझे समझ आ गया कि यहां रहना सेफ नहीं है।

आप भी अकेले रहती हैं तो ध्यान रखें

मैंने उस दिन सबसे पहले अपने फ्लैट के मालिक को फोन किया और उसे ऊपर रहने वाले लड़कों की हरकत के बारे में बताया। मैंने उसे कहा कि आपको इस तरह के लड़कों को कमरा देने से पहले ध्यान देना चाहिए कि आपकी बिल्डिंग में लड़कियां भी रहती हैं। अगर कुछ हो जाता है, तो इसका जिम्मेदार और कौन होता। कब तक हम लड़कियां इस तरह के लड़कों से बचती फिरेंगी। उस दिन मकान मालिक ने भी उन लड़कों को कमरे से बोलकर निकाल दिया कि यह फ्लैट बिक गया है।

woman living alone harassment story

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'मैं खड़ी थी और उसने मुझे देखकर अपनी जिप खोली और ...' खचाखच भरी मुंबई लोकल में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा

आप भी अगर अकेले रहती हैं, तो आपको अपने आसपास के लोगों पर नजर रखनी चाहिए। अपनी सेफ्टी का ध्यान आपको खुद ही रखना होगा, इसलिए आप पहले ही इससे अलर्ट हो जाएं। आप फ्लैट लेने जा रही हैं, तो आपके फ्लोर पर स्थित कमरों में कौन रहता है और क्या करता है, इसके बारे में भी जानकारी रखें, ताकि परेशानी होने पर आपको मदद मिल सके। कभी भी ऐसे जगह पर अकेले कमरा न लें, जहां आपको लगे कि यहां रहना सेफ नहीं है।

आपके साथ कभी होता है या कोई अचानक से आपके पीछे भागता हुआ आता है, तो दरवाजा न खोलें। फौरन नीचे की तरफ चले जाएं और मदद मांगे। आप शोर भी मचा सकती हैं या तेज-तेज चिल्लाएं, इससे आपकी मदद के लिए कोई न कोई आ जाएगा। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemin

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।