Wed Feb 25, 2026 | Updated 09:27 AM IST
herzindagi
image

Aap Beeti: 'ट्रेन में आंख लगते ही उसने मेरे प्राइवेट पार्ट...', ट्रेवल के दौरान महिला के साथ हुई ये घटना आपको भी कर सकती है हैरान; जानें ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

दिल्ली से मुंबई जा रही एक महिला इंजीनियर के साथ थर्ड एसी कोच में जो हुआ, उसने अंदर तक झकझोर दिया। जानिए यात्रा के दौरान हुई ऐसी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और इस परिस्थिति में आपको क्या करना चाहिए। ये ‘आपबीती’ सिर्फ एक कहानी नहीं है बल्कि हर महिला के लिए यात्रा के दौरान सतर्क रहने और साहस दिखाने की सीख है। इसे आपको भी जरूर पढ़ना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 18:10 IST

एक बार मैं दिल्ली से मुंबई ऑफिस की एक ट्रेनिंग के लिए जा रही थी। रात की ट्रेन थी और मैंने ट्रेन में बैठकर घर में सबको इन्फॉर्म कर दिया कि डिनर कर लिया है और अब सोने जा रही हूं। अकेले ट्रेवल कर रही थी, इसलिए मां ने सख्त हिदायत दी थी कि 'बहुत ध्यान से बैठना और आस-पास क लोगों पर नजर रखना'। मेरे पास जितने भी लोग बैठे थे वो दिखने में ठीक ही लग रहे थे। रात ज्यादा होने की वजह से कुछ लोग तो सो भी गए थे। मैं भी आराम से अपनी बर्थ में बैठी थी। डिब्बे की लाइटें मंद थीं और लगभग सभी लोग अपनी बर्थ की लाइटें बंद करके सो गए थे। मां ने बोलै था कि सतर्क रहना इसलिए मैं सोच रही थी कि ज्यादा समय जागकर ही बिताउंगी। लगेज के नाम पर मेरे पास के हैंडबैग ही था और वो मैंने अपनी बर्थ पर ही रखा था। थर्ड एसी की बर्थ थी, तो मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं लग रही थी। लंबी यात्रा है और कब तक जगूंगी ऐसा सोचकर मैंने भी अपनी आंखें मूंद लीं और सोने की कोशिश करने लगी। अभी मेरी आंख लगी ही थी कि...ये है आप बीती एक महिला कल्पना शर्मा की जो पेशे से इंजीनियर हैं और दिल्ली के द्वारका में रखती हैं। आइए आपको बताते हैं कि महिला के साथ ट्रेन में क्या हुआ और कैसे उसने अपने लिए आवाज उठाई।

दिल्ली के निजामुद्दीन से हुई ट्रेवल की शुरुआत और अचानक बदला माहौल

कल्पना शर्मा बताती हैं कि मैं दिल्ली से मुंबई जा रही थी, ऑफिस की एक ट्रेनिंग थी और ट्रेन खचाखच भरी हुई थी, लेकिन सब कुछ सामान्य ही लग रहा था। मेरा कोच भी थर्ड एसी था और भला एसी कोच में कोई क्या कर सकता है, यही सोचकर मैंने सोने का मन बनाया। मेरे आस-पास ठीक लोग थे, लेकिन वाश रूम जाते समय मेरी नजर एक मध्यम आयु का व्यक्ति पर पड़ी वो दिखने में ठीक लग रहा था, लेकिन उसकी नजरें अजीब थीं। खैर मुझे क्या मेरी बर्थ तो थोड़ी दूर ही थी। वो बार-बार किसी न किसी बहाने के मेरी बर्थ के पास से गुजर रहा था और मैं उसे इग्नोर कर रही थी। एक बार उसने मेरी बर्थ के पास रुककर पूछा की मैडम अगला स्टेशन कौन सा है? मैंने उससे बोलै कि मुझे नहीं पता है और आप किसी और से पूछ सकते हैं। उसने मुझसे बातचीत की कोशिश की, जिसे मैंने इग्नोर कर दिया। रात गहराई तो मैंने चादर ओढ़ ली और सोने की कोशिश करने लगी।

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'बहुत भीड़ थी, तभी उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट...', दिल्ली मेट्रो में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे याद करके आज भी सिहर उठती हूं मैं

train travel incident

'उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की'

कुछ देर बाद मुझे अपने प्राइवेट पार्ट के पास हल्की-सी हरकत महसूस हुई। पहले तो मुझे लगा कि शायद ट्रेन झटके ले रही है और मैंने चादर हटाकर देखा कि कोई मेरे आस-पास तो नहीं है। मुझे उस समय अपने पास कोई नहीं दिखा और मुझे लगा कि शायद ट्रेन की स्पीड की वजह से ऐसा लगा होगा। दोबारा मैं फिर से चादर ओढ़कर सोने लगी। दूसरी बार मैं पूरी तरह से सोई भी नहीं थी और मुझे साफ महसूस हुआ कि किसी का हाथ मेरे प्राइवेट पार्ट की ओर बढ़ रहा है। अचानक मेरी आंख खुल गई। मैंने देखा कि पीछे वाली बर्थ पर बैठा वही व्यक्ति मेरी ओर झुककर मेरे प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश कर रहा था।
मैं दंग रह गई। कुछ सेकंड के लिए मेरा शरीर सुन्न पड़ गया, लेकिन फिर मैंने जोर से चिल्लाया। 'क्या कर रहे हो? तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसी हरकत करने की। मेरी आवाज सुनते ही वह पीछे हट गया और बोला, 'मैडम गलती से हाथ लग गया।' मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे सामने वाली बर्थ में सो रही आंटी भी जाग गईं और उनके साथ और भी लोग इकट्ठे हो गए।

यह भी पढ़ें- Aap Beeti: 'मैं खड़ी थी और उसने मुझे देखकर अपनी जिप खोली और ...' खचाखच भरी मुंबई लोकल में मेरे साथ हुआ कुछ ऐसा

चुप रहने के बजाय आवाज उठाई

उस पल मैं समझ गई कि अगर अभी आवाज नहीं उठाई, तो शायद वह बच जाएगा। मैंने तुरंत चिल्लाना शुरू किया और हेल्प मांगने की कोशिश की। यही नहीं मैंने टीटीई को बुलाने के लिए आस-पास के यात्रियों से मदद मांगी। कुछ महिलाएं उठकर मेरे पास आईं। मैंने पूरी घटना सबके सामने खुलकर बताई। जब मैं गलत नहीं थी तो शर्म किस बात की। आस-पास के लोगों ने भी उस व्यक्ति को घेरकर एक जगह बैठाया और पूछने लगे कि उसने ऐसी हरकत क्यों की। जल्द ही दूसरे यात्रियों की मदद से टीटीई आया और मैंने कहा कि यह गलती से नहीं हुआ क्योंकि इसकी बर्थ भी मेरी बर्थ से काफी दूर थी। उस व्यक्ति को अगले स्टेशन पर ही उतारा गया और आरपीएफ रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।

aap beeti of a lady travel in train

ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए?

  • कल्पना शर्मा कहती हैं कि 'यह घटना सिर्फ मेरी नहीं है। कई महिलाएं सफर के दौरान छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न का सामना करती हैं। ऐसे में आपको घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठाना जरूरी है।
  • किसी भी घटना में चुप रहना या बातों को छिपाना अपराधी को बढ़ावा देता है। ऐसी किसी भी स्थिति में आप जोर से चिल्लाएं , आस-पास के लोगों का ध्यान आकर्षित करें।
  • आप रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करें जिसका नंबर 139 है। इसके साथ ही आप महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर भी कॉल कर सकती हैं। आप आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत कॉल करें और या मैसेज के जरिए अपने कोच और सीट नंबर की जानकारी दें।
  • ऐसी किसी भी स्थिति में आप RPF से संपर्क करें। Railway Protection Force जो) यात्रियों की सुरक्षा के लिए है और यात्रा के दौरान किसी भी घटना की जानकारी आप उन्हें दे सकती हैं।
  • यदि सुरक्षित लगे तो आरोपी की फोटो लेने की कोशिश करें। आस-पास बैठे यात्रियों से मदद लें जिससे उस यात्री को आसानी पकड़ा जा सके जो किसी भी तरह की गलत हरलात कर रहा है।
  • यदि कोई बड़ी बात है और आपको लगता है कि उस यात्री को सजा होनी चाहिए, तो अगले स्टेशन पर उतरकर जीआरपी Government Railway Police को लिखित शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी घटना के लिए FIR दर्ज कराना आपका अधिकार है।
  • महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के लिए Indian Penal Code की धारा 354 यानी महिला की मर्यादा भंग करना और 354A Sexual Assault के तहत आरोपी को सजा हो सकती है।

ऐसी किसी घटना के लिए चुप्पी तोड़ना ही पहला कदम है और अगर आप किसी परिस्थिति में घबराने के बजाय समस्या का हल खोजती हैं तो किसी भी अपराधी को सबक सिखाना आसान होता है। ये थी एक महिला कल्पना शर्मा की आप बीती, जिन्होंने ट्रेन में ट्रेवल के दौरान हुई बदसलूकी के खिलाफ आवाज उठाई और अपराधी को सजा दिलाने में मदद की। अगर आपकी भी कोई आप बीती है, तो हम उसे अपने कैम्पेन 'Safety On Wheels' के माध्‍यम से लोगों के सामने जरूर लाएंगे। यात्रा के दौरान घटित हुई किसी भी तरह की आप बीती के बारे में आप हमें [email protected] पर लिखकर भेज सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Gemini.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।