Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:16 PM IST HZ Awards 2026
aap beeti

Aap Beeti: 'नहीं जाने दूंगा...' जब बाइक राइडर ने पकड़ लिया हाथ, उस काली रात के अनुभव ने मुझे सिखाए सुरक्षा के ये 3 कड़े नियम

गरिमा गर्ग ने अपनी बाइक टैक्सी के डरावने अनुभव को शेयर किया, जहां प्री-पेड राइड के बावजूद राइडर ने उनसे दोबारा पैसे मांगे और हाथ पकड़ लिया। इस घटना ने उन्हें सुरक्षा के तीन महत्वपूर्ण नियम सिखाए- भुगतान पहले से तय करें, कम रेटिंग वाले राइडर से बचें और यात्रा साझा करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 15:13 IST

आजकल शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बाइक टैक्सी सबसे आसान और सस्ता साधन है, लेकिन क्या यह हमेशा सेफ है? मेरी इस आपबीती को पढ़कर आप समझ पाएंगे कि एक छोटी सी तकनीकी चूक कैसे एक डरावने अनुभव में बदल सकती है। जी हां, मैं गरिमा गर्ग, घर जाने के लिए हमेशा कैब बुक करती हूं, लेकिन उस दिन एक छोटी से चूक ने मुझे एक बड़ा सबक दे दिया। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि उस काली रात के अनुभव ने मुझे कौन-से सुरक्षा के 3 कड़े नियम सिखाएं? पढ़ते हैं आगे...

ऐसा हुआ था उस रात कि...

रात में मैंने अपने घर जाने के लिए एक नामी कंपनी की बाइक टैक्सी बुक की। राइडर न केवल समय पर आया था बल्कि सफर भी अच्छे से शुरू हुआ था। उसने मुझे सही समय पर मेरी बिल्डिंग के नीचे छोड़ दिया था। जब मैंने बिल के लिए अपना फोन चेक किया, तो स्क्रीन पर जीरो बैलेंस दिख रहा था। मैंने ध्यान दिया कि ऐप ने पहले ही मेरे वॉलेट या बैंक खाते से पैसे काट लिए थे यानि Pre-paid था।

aap beeti (11)

मैंने उसे बताया कि पैसे कट चुके हैं, लेकिन राइडर अड़ गया। उसका कहना था कि उसे पैसे नहीं मिले हैं और मुझे दोबारा कैश में भुगतान करना होगा। जब मैंने मना किया, तो अचानक उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और गुस्से में चिल्लाया—"पैसे दिए बिना नहीं जाने दूंगा!"

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: बस में जब कंडक्टर ने पार की सारी हदें... पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अगर आपके साथ हो बदसलूकी, तो इन 5 तरीकों से सिखाएं सबक

मैं एकदम सन्न हो गई। सुनसान सड़क पर उसकी यह हरकत देख मैं बुरी तरह डर गई। कुछ लोग वहां रुके, स्थिति देखी, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अंत में, डर और दबाव के कारण मुझे दोबारा पैसे देने पड़े ताकि मैं वहां से निकल सकूं। उस रात ने मुझे सिखाया कि तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

राइड बुक करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • राइड बुक करते समय ही तय कर लें कि आप ऑनलाइन पैसे देंगे या कैश। अगर ऐप में 'Pre-paid' का ऑप्शन है, तो राइड शुरू होने से पहले ही ड्राइवर को बता दें कि पैसे ऐप से कटेंगे, मैं कैश नहीं दूंगी। इससे अंत में बहस की गुंजाइश कम रहती है।
  • कभी भी कम रेटिंग वाले या बिना फोटो वाले राइडर की बाइक पर न बैठें। बाइक पर बैठने से पहले नंबर प्लेट का मिलान ऐप में दिए गए नंबर से जरूर करें। अगर राइडर की शक्ल या बाइक नंबर अलग है, तो तुरंत राइड कैंसिल कर दें।

bike ride

  • जैसे ही आपकी राइड शुरू हो, ऐप में दिए गए 'Share Trip' विकल्प का उपयोग करके अपनी लाइव लोकेशन घर वालों या दोस्तों को भेजें। 

इसे भी पढ़ें - 'क्या मसाज पार्लर खोला है...' अरुणाचल की लड़कियों के साथ बदसलूकी के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, आखिर कब सुरक्षित होंंगी देश की बेटियां?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।