-1771854097441.webp)
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं को न केवल अपमानित किया गया, बल्कि उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। पुलिस ने इस मामले में हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में पूरे मामले के बारे में पता होना जरूरी है और यह भी जानना बनता है कि क्या आज के समय में महिलाएं सुरक्षित हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या था पूरा मामला। पढ़ते हैं आगे...
यह पूरी घटना 20 फरवरी की है। ये महिलाएं अपने फ्लैट में एसी (AC) लगवाने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन से काम करवा रही थीं। काम के दौरान थोड़ी धूल और मलबा नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के घर के सामने गिर गया। इसी बात पर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते बदसलूकी में बदल गई।
-1771854132604.jpg)
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी महिला को कहते सुना जा सकता है, "क्या तुमने घर में मसाज पार्लर खोल रखा है?" इतना ही नहीं, उसने महिलाओं के चरित्र पर उंगली उठाई और उन्हें गटर-छाप तक कह डाला।
इसे भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज
आरोपी ने कहा कि उनका ताल्लुक बड़े नेताओं और अफसरों से है। उन्होंने लड़कियों से कहा कि उनकी कोई औकात नहीं है। बहस के दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था, जो उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आरोपी रुकने को तैयार नहीं थे।
यह एक गंभीर सवाल है। अगर हम आंकड़ों को देखें, तो नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। दिल्ली जैसी जगहों में छेड़खानी, पीछा करना और अभद्र टिप्पणियों के मामले सबसे ज्यादा दर्ज होते हैं। नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं को अक्सर शहरों में दोहरी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
मालवीय नगर की इस घटना में महिलाओं को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह से उन्हें मसाज पार्लर और "गटर-छाप" जैसे शब्दों से अपमानित किया गया, वह उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरी चोट है।
इसे भी पढ़ें - Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या रही सुस्त, जानें पहली दिन की कितनी कमाई?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।