Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:28 AM IST
herzindagi
Assi Movie Box Office collection day 1

Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या रही सुस्त, जानें पहली दिन की कितनी कमाई?

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और ऐसे में उम्मीद है फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 17:53 IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने ही पहले सभी को झकझोर कर रख दिया था और अब इसे बहुत अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म हमारे समाज के उस काले पहलू को आईना दिखा रही है, जहां रेप विक्टिम के साथ घिनौना और अजीब बर्ताव किया जाता है। फिल्म में तापसी पन्नू और वकील तो कनी कुसरुति ने रेप विक्टिम के रोल में हैं। फिल्म देखकर ऑडियंस ने भी सोशल मीडिया पर इसे बेहतरीन बताया है और लगभग सभी का एक ही मत है कि ये फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद थी। चलिए आपको बताते हैं कि आज यानी ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है?

ओपनिंग डे पर फिल्म 'अस्सी' ने की कितनी कमाई?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी इस बार फिल्म 'अस्सी' के साथ बड़े परदे पर लौटे हैं और ये फिल्म एक ऐसे विषय पर बनी है, जिस पर अमूमन ज्यादा बात नहीं की जाती है, पर जिस पर बात करना बेहद जरूरी है। फिल्म 'अस्सी' की एडवांस बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई थी। हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कुछ खास अच्छी कमाई नहीं की थी। बात अगर ओपनिंग डे कलेक्शन की करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने शाम 4 बजे तक 0.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, इसे ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन नहीं कहा जा सकता है। उसके लिए रात 10 बजे तक का इंतजार करना होगा। इस फिल्म के ओपनिंग डे पर डेढ़ से दो करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही थी। ऐसे में देखना होगा कि क्या ये फिल्म इन उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी?

यह भी पढ़ें- Assi Review: आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी ये फिल्म, तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति की दमदार एक्टिंग देखकर सीट नहीं छोड़ पाएंगी आप; टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू

क्या 'अस्सी' तोड़ पाएगी 'पिंक' और 'थप्पड़' का रिकॉर्ड?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' के लिए उनकी पिछली फिल्मों 'पिंक' और 'थप्पड़' के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल लग रहा है। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन 4 करोड़ के आस-पास कमाई की थी। 'अस्सी' अगर 2 करोड़ तक भी पहुंचती है, तो इन दोनों फिल्मों के मुकाबले ओपनिंग डे कलेक्शन तकरीबन आधा रहेगा। ये एक दमदार सोशल फिल्म है और तापसी अपने सिग्नेचर स्टाइल में लौटी हैं।


यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 5: 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को तोड़े कई बडे़ रिकॉर्ड्स, शाहिद कपूर की दो फिल्मों को दे डाली पछाड़; जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Assi फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं और ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।