
बदलते फैशन के दौर में आज भी हम और आप सोने और चांदी की ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। खासकर हम ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने की चाहत हो, तो चांदी की चुमकी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। अगर आप नई-नवेली दुल्हन है और शादी के अगले दिन पहनने के लिए, पहली रसोई में पहनने या शादी के बाद किसी के घर डिनर में पहनने के लिए झुमकी खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चांदी की खूबसूरत झुमकी के नए डिजाइन। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स।

अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं, तो इयर चेन के साथ सिल्वर झुमकी भी आपके लुक को खास बनाने के लिए परफेक्ट हैं। पहली रसोई या फैमिली डिनर पर आप इन झुमकी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ मेसी बन काफी खूबसूरत लगेगा। आप इयर चेन के साथ इन मल्टीलेयर झुमकी को पहनकर गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा करें।

कुंदन वर्क में ये सिल्वर झुमकी भी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इस तरह की झुमकी हैवी सूट के साथ काफी खूबसूरत लगती हैं। फ्लोरल डिजाइन में ये कुंदन झुमकी आप शॉट कुर्ती और जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको मल्टीकलर में भी कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। अगर आप शादी के बाद पहली रसोई में ये झुमकी पहनने की सोच रही हैं, तो खुले बालों और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।

आजकल सिंगल कलर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग कलर्स में भी आपको मार्केट में कई तरह के डिजाइन वाली झुमकी देखने को मिल जाएंगी। इसे आप लाइट कलर के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। गले में मंगलसूत्र के साथ में इस तरह के सिंपल इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। झुमके का साइज आप अपनी फेस शेप के हिसाब से चुनें ताकि ये आपके चेहरे पर परफ्केट लगे।

अगर आप हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो इसे आप चांदी में आप बनवा सकती हैं। इसे आप इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल लुक दोनों के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने चेहरे की शेप के अनुसार भी इयररिंग्स की लेयर्स कम या ज्यादा करवा सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन एवरग्रीन है और इसे पहनना लोग काफी पसंद करते हैं। अगर आप फ्लोरल स्टाइल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के लोटस के डिजाइन वाली चांदी की झुमकी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इस तरह के इयररिंग्स आप साड़ी से लेकर सूट तक के साथ में पहन सकती हैं। साथ ही, चाहें तो गले में मिलता-जुलता पेंडेंट भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्ट, यहां डिजाइंस देखें

अगर आप हैवी झुमके कानों में पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के डिजाइन हमेशा फैशन ट्रेंड में रहते हैं। इस बाली स्टाइल झुमकी में आपको की तरह के कलर ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इसे आप पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। चाहें तो उंगलियों में बड़े साइज की रिंग भी स्टाइल करके लुक को पूरा कर सकती हैं।
Image Courtesy: Myntra, cewhot, rasasilver, lookethinic, crunchy fashion, indiamart, rubans
अगर आपको चांदी के झुमकों के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।