
अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है या जल्द शादी होने वाली है, तो कपड़ों के साथ आपको अपनी एक्सेसरीज के कलेक्शन पर भी खास ध्यान देना चाहिए। खासकर, नई ब्राइड्स को अलग-अलग तरह के इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इयररिंग्स में सिल्वर झुमकी काफी चलन में रहती हैं। यहां हम आपको सिल्वर झुमकी के कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो हर नई ब्राइड के पास जरूर होने चाहिए।
-1776001434584.jpg)
ये झुमकी आपके ट्रेडिशनल लुक को और निखार सकती है। ये झुमकी ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश में है और काफी क्लासिक फील दे रही हैं। ऊपर फ्लोरल औरर नीचे घुंघरु का वर्क इसे और स्टाइलिश बना रहा है। इस तरह की झुमकी को आप सिल्क साड़ी या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आपको मार्केट में इसी तरह के डिजाइन में कई और ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे। आप इसके साथ बालों को हाफ-टाई करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
-1776001766270.jpg)
इस तरह की झुमकी डिजाइन भी सभी नई दुल्हनों के पास जरूर होनी चाहिए। सिल्वर झुमकी में मोतियों का ये खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपके लुक को खास बना सकता है। ये थोड़ा हैवी झुमकी डिजाइन है, ऐसे में ये आपको रॉयल लुक दे सकती हैं। व्हाइट मोतियों वाली ये झुमकी सिल्क साड़ी, बनारसी या अनारकली सूट के साथ परफेक्ट लगेंगी। शादी के बाद कई छोटी-बड़ी रस्में होती हैं, जिनमें आप इन झुमकी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ साइड ब्रेड या लो बन बनाएं।
यह भी पढ़ें- Silver Payal Designs: 10 ग्राम में बन जाएंगी चांदी की ये पायल, ब्राइडल से लेकर डेली वियर तक लेटेस्ट डिजाइंस देखें
-1776002026062.jpg)
इस झुमकी में ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न का फ्यूजन है। ये आप पहली रसोई या किसी रिश्तेदार के घर डिनर पर जाते वक्त पहन सकती हैं। ये आपको मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देंगी। पूरी झुमकी में लगे स्टोन्स आपको लुक को एलिगेंट बनाएंगे। ये लाइटवेट झुमकी देखने में हैवी लगती हैं, लेकिन आमतौर पर ऐसे पीस ज्यादा हैवी नहीं होते हैं। ऐसे में आपको इन्हें कैरी करने में भी मुश्किल नहीं आएगी। इसके साथ गले में कोई नेकपीस न पहनें, सिर्फ मंगलसूत्र ही काफी रहेगा। इसके साथ थोड़ा ग्लॉसी मेकअप अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
-1776002414860.jpg)
अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है, तो इस तरह की झुमकी आपके पास जरूर होनी चाहिए। इन झुमकियों को आप साड़ी या सूट किसी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। मल्टीकलर झुमकी किसी भी रंग की साड़ी के साथ अच्छी लगेंगी। इस तरह की झुमकी गोल चेहरे वाली लड़कियों के चेहरे पर बहुत अच्छी लगेंगी।
अगर आपको चांदी की झुमकियों के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और आप इस तरह के और आर्टिकल्स पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।