
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में पायल के डिजाइंस खास जगह रखते हैं। शादी से लेकर डेली वियर तक, चांदी के पायल के अलग-अलग डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे। 10 ग्राम में पायल के लेटेस्ट डिजाइंस बेहद पसंद किए जाते हैं। आप अपनी पसंद की डिजाइंस को कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। घुंघरू से लेकर पर्ल तक आपको हैवी या मिनिमल लुक में पायल के कई डिजाइंस मिल जाएंगे। चलिए आप इन लेटेस्ट डिजाइंस पर नजर डाल लीजिए।

कुंदन फ्लोरल पायल डिजाइंस शादी के बाद नई दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ा सकते हैं। इस तरह के डिजाइंस डेली वियर में भी अच्छे लगते हैं। मल्टीकलर फ्लोरल कुंदन पायल डिजाइन में आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। इसमें पर्ल और घुंघरू वाले डिजाइंस भी काफी फेमस होते हैं।

घुंघरू वाली पायल को पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप अलग-अलग साइज के घुंघरू कस्टमाइज करवाकर लगवा सकते हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी ट्रेडिशनल वाइब देने में मदद करता है। यूं तो ये डिजाइन पुराना है, लेकिन ये एवरग्रीन डिजाइन है। आप ब्राइडल या डेली वियर में अपने हिसाब से घुंघरू के साइज और डिजाइन को बदलवा सकती हैं।

अगर आप ट्रेडिशनल की जगह पर मॉडर्न डिजाइन की ज्वेलरी स्टाइल करना पसंद करती हैं, तो इस तरह से पतली सी पायल में चांदी के स्टार या मून बनवा सकते हैं। देखने में यह काफी ज्यादा स्टाइलिश लुक देगा और इसे हर तरह के लुक के साथ आप आसानी से पहन सकती हैं। इस तरह की पायल ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए परफेक्ट करेंगी।

स्टोन वर्क देखने में बेहद फैंसी लुक देने का काम करता है। इसमें आप अपने हिसाब से इंफिनिटी या अन्य तरह का पैटर्न खुद डिजाइन करके कस्टमाइज पायल तैयार करवा सकती हैं। इस तरह की पायल में आप अलग-अलग कलर के स्टोन भी लगवा सकती हैं। ये पायल भी न्यूली मैरिड या ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए बेस्ट हैं और ये लाइटवेट भी हैं।
यह भी पढ़ें- Sone Ki Jhumkiyan: सूट के साथ सोने की झुमकियां लगेंगी अच्छी, यहां देखें डिजाइंस

पर्ल हमेशा ट्रेंड में रहता है। 1 ग्राम में आप छोटे साइज के पर्ल मोती पायल में लगवा सकती हैं। चाहें तो एक साथ में घुंघरू भी लगवाकर पायल को और ज्यादा स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसमें आप चाहे तो पायल की पतली पतली दो चेन की लेयर भी बनवा सकती हैं। अगर आप मॉर्डन डिजाइंस पसंद करती हैं, तो ये डिजाइन आपके पास जरूर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
अगर आपको चांदी की पायलों ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Meesho, Giva, Amazon, Nykaa
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।