
Peacock Design Payalअगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पैरों में पायल पहनती है, लेकिन लेटेस्ट पायल डिजाइंस को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पायल बताएंगे, जो आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं इन मोर डिजाइन वाली पायल के बारे में।
अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत प्लेन चेन पीकॉक घुंघरू डिजाइन चांदी की पायल को ट्राई कर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे पायल को आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं।

इन दिनों पीकॉक पैटर्न पायल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी पायल की तलाश में है, तो एक जैसे पायल पहनने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट मोर वाले पायल को ट्राई कर सकती हैं। यह पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

अगर आप शादीशुदा हैं और अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए बिछिया के साथ-साथ एक से एक पायल भी पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस तरह की मोर पीकॉक चेन पायल डिजाइन को शामिल कर अपने पैरों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे पायल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने पैरों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए थ्री लेयर पीकॉक डिजाइन पायल को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। इस तरह के पायल को आप नजदीकी बाजार में किसी सुनार की दुकान से चांदी में बनवा सकती है।

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए अगर आप भी पायल खरीदने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह मोर डिजाइन वाले ट्रेडिशनल इंडियन सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप डेली वियर में पहन सकती हैं या फिर किसी खास फंक्शन में भी पहनकर जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Peacock Design Pendants: त्योहारों पर पहनने के लिए शामिल करें ऐसे लेटेस्ट पीकॉक डिजाइन पेंडेंट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में जा रही हैं और ऐसे में अपने आउटफिट के साथ-साथ पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पायल पहनने वाली हैं, तो अब आप एक जैसे पायल पहनने के बजाय लेटेस्ट और डिजाइनर रेड एंड ग्रीन स्टोन पीकॉक डिजाइन पायल को ट्राई कर सकती हैं। मोर वाले यह पायल आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

अगर आपको भी पायल पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर पायल पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह के डबल लेयर सिल्वर पीकॉक डिजाइन पायल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इसे पहनकर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ पैरों को भी खूबसूरत बना सकती हैं। आपको इस तरह की पायल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/kudor/khushbujewellers/RAMDEV ART FASHION JEWELLERY/SILVOSWAN
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।