herzindagi
silver payal designs for women in 10 gram chandi anklet

Chandi ki Payal Designs: 10 ग्राम चांदी में बनवाएं पायल के ये डिजाइन, डेली यूज में भी कैरी कर सकती हैं आप

पतली चांदी की पायल, डेली यूज में ज्यादा पसंद की जाती है। हर रोज पहनने के लिए पायल चाहिए, तो आपको कुछ हल्का और यूनिक डिजाइन लेना चाहिए। यह आपके लिए कंर्फटेबल भी होता है और दिखने में भी सुंदर लगता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 19:12 IST

चांदी की पायल का डिजाइन अगर आप सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको वजन के बारे में भी डिसाइड कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार आप पायल का डिजाइन भारी पसंद कर लेती हैं, जिससे 10 ग्राम चांदी में उसे बनवाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बजट 10 ग्राम चांदी में ही बनवाने का है, तो आप पतले डिजाइन चुन सकती हैं। डेली यूज में पहनने के लिए पायल के डिजाइन, आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सिंपल और यूनिक पतली चांदी की पायल डिजाइन के बारे में बताएंगे। ये डिजाइन आप 10 ग्राम चांदी में आसानी से बना लेंगी।

मोती वाली चांदी पायल (Chandi Ki Payal Designs)

इस तरह की चांदी पायल डेली वियर के लिए बेस्ट है। इसकी खासियत यह है कि यह हर तरह के कपड़ों पर जच जाती है। इसमें पायल के बीच में छोटी-छोटी मोती एड की जाती है, जो बेहद खूबसूरत लगती है। आप इसमें रंग बिरंगी मोतियां भी एड करवा सकती हैं। इससे यह मल्टीकलर चांदी की पायल बन जाएगी। आप इसमें लटक रहे घुंघरू स्किप कर सकती हैं। घुंघरू के बिना भी यह डिजाइन अच्छा लगेगा।

silver payal designs for women in 10 gram chandi anklet
Image credit- cruellaah/ pinterest

घुंघरू वाली चांदी की पायल

आपने कई तरह की घुंघरू वाली पायल देखी होगी, लेकिन यह डिजाइन यूनिक और खूबसूरत है। आप इसमें बिना बजने वाले घुंघरू लगवा सकती हैं, जिससे यह आवाज नहीं करेगी। इस तरह की पायल पैरों में खूबसूरत लगती है और महिलाओं के लिए डेली वियर के लिए यह डिजाइन बेस्ट है। 10 ग्राम चांदी में इसे बनवाया जा सकता है। आप इसमें घुंघरू कम कर देंगी, तो यह आसानी से 10 ग्राम चांदी में बन जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, महिलाओं को आ सकते हैं पसंद

silver anklet designs
Image credit- Etsy/ pinterest

पट्टी वाली चांदी की पायल

यह दिखने में आपको भारी लग रही होगी, लेकिन इसे आप लाइट वेट में बनवा सकती हैं। इस पायल की खासियत यह है कि यह पैरों में क्लासी लुक देती है। हर तरह की ड्रेस के साथ यह पायल जच जाती है। अगर आप जींस पहनती हैं और पायल पहनना पसंद नहीं आ रहा है, तो इस तरह की पायल ले सकती हैं। जींस पर इस तरह का डिजाइन बेहद यूनिक लगेगा।

daily wear silver anklets
Image credit- atit patel/pinterest

फ्लोरल चांदी की पायल

हल्की और पतली चांदी की पायल डिजाइन खोज रही हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट है। महिलाएं, जो डेली यूज या ऑफिस में पहनकर जाने के लिए पायल खोज रही हैं, वह इस तरह की फ्लोरल चांदी की पायल खरीद सकती हैं। यह दिखने में इतना ज्यादा फोकस नहीं होती, इसलिए इसे कोई भी पहन सकता है। स्कूल जाने वाली जिन लड़कियों को भी पायल पहनने का शौक है, वह भी इस तरह की पायल बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Kangan Designs  सूट के साथ पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

chandi ki patli payal
Image credit- Eternz/pinterest

चेन चांदी की पायल डिजाइन

जिन महिलाओं को चेन वाली पायल पसंद होती है, उनके लिए यह डिजाइन बेस्ट है। प्लेन चांदी की पायल, जिसपर कोई भी वर्क न हो, उन्हें इस तरह के पायल पसंद आती है। इसे भी डेली यूज में पहनना आसान होता है। खास बात यह है कि इस तरह की पायल को आप 10 ग्राम के कम में बनवा लेंगी। अगर आप 10 ग्राम में ही चाहती हैं, तो चेन को थोड़ा मोटा बनवा सकती हैं।

chandi ki patli chen

Image credit- creative side, Khushbu Jewellers, Saumyas Jewellery/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।