Tue Mar 3, 2026 | Updated 10:41 AM IST
herzindagi
image

Multicolor Jhumka Designs: होली पर पहनने के लिए बेस्ट मल्टीकलर झुमके, दिखेंगी भीड़ से हटके

Multicolor Jhumka Designs: इस साल अगर आप भी अपने होली लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अपने किसी भी आउटफिट के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर मल्टीकलर झुमके शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 18:21 IST

Multicolor Jhumka Designs:  कुछ ही दिनों में होली का खास पर्व आने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करेगी। इस दिन कुछ महिलाएं खासकर जो वर्किंग वुमन है, वे अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक क्रिएट कर जाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ मल्टी कलर झुमके शामिल कर सकती है। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

मल्टीकलर पर्ल गोल्ड प्लेटेड झुमका

अगर आप इस साल होली के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस लेटेस्ट मल्टीकलर पर्ल गोल्ड प्लेटेड झुमका को शामिल कर सकती हैं। ऐसे झुमके डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

2 - 2026-02-24T151355.061

स्टाइलिश मल्टीकलर बीड ऑक्सीडाइज्ड झुमका

आप चाहें, तो होली के खास मौके पर अगर किसी इवेंट में शामिल होने वाली हैं, तो इवेंट पर पहनने के लिए आप इस तरह के स्टाइलिश मल्टीकलर बीड ऑक्सीडाइज्ड झुमका को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे मल्टी कलर झुमके आपको नजदीकी बाजार में किसी शॉप पर मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

3 - 2026-02-24T151351.587

गोल्ड-टोन्ड मल्टीकलर चांदबाली झुमका इयररिंग्स

अगर आप होली के खास मौके पर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाना चाहती हैं और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा रही हैं, तो एथेनिक आउटफिट के साथ आप इस तरह के गोल्ड-टोन्ड मल्टीकलर चांदबाली झुमका इयररिंग्स को भी शामिल कर अपने होली लुक को बेहतर बना सकती हैं। ऐसे मल्टी कलर इयररिंग्स आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

1 - 2026-02-24T151349.610

यह भी पढ़ें- Silver Bali Earrings For Women: डेली वियर में पहनने के लिए यहां देखें सिल्वर बाली के नए डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ लगेंगे बेस्ट

क्रिस्टल स्टोन पर्ल अलॉय ड्रॉप्स और डैंगलर्स

होली हो और महिलाएं एथनिक आउटफिट ना पहने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी होली के खास मौके पर वाइट या किसी खास कलर के आउटफिट पहनने वाली हैं, तो इस तरह के मल्टी कलर क्रिस्टल स्टोन पर्ल अलॉय ड्रॉप्स और डैंगलर्स इयररिंग्स को आप अपने आउटफिट के साथ शामिल कर होली लुक को परफेक्ट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

5 - 2026-02-24T151356.820

गोल्ड प्लेटेड मल्टीकलर पार्टी वियर इयररिंग

अगर आप अपने होली लुक को स्टाइलिश बनाने का सोच रही है, तो आप आउटफिट के साथ-साथ एक्सेसरीज में आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड मल्टीकलर पार्टी वियर इयररिंग को शामिल कर सकती है। ऐसे झुमके डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

4 - 2026-02-24T151353.576

यह भी पढ़ें- Temple Earring Designs: महाशिवरात्रि के दिन पहनें लेटेस्ट टेम्पल डिजाइन इयररिंग्स, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  meesho/VARNI ENTERPRISEST/EYES BLING/SOURINAZ/flipkart/asmitta/hatrendz

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।