
ईद का खास त्यौहार बस आने ही वाला है। रमजान का पाक महीना ईद के साथ मुकम्मल होता है और ऐसे में इस खास दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। मुस्लिम लोग ईद पर खुशियां मनाते हैं, पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें बधाई देते हैं। घर को सजाना हो या परिवारवालों के लिए शॉपिंग करना, ईद की रौनक ही कुछ अलग होती है। इस खास दिन के लिए लड़कियां कई दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। मेहंदी लगाना हो, कपड़ों की शॉपिंग करना हो या फिर स्किनकेयर करना हो, ईद के दिन अपने लुक को खास बनाने में लड़कियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। ईद के खास दिन पर अगर आप शरारा या सूट स्टाइल कर रही हैं और अपने लुक को पूरा करने के लिए अच्छे और लेटेस्ट इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए चांदबाली के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस लेकर आए हैं, इन्हें अगर आप ईद पर सूट या शरारा के साथ स्टाइल करेंगी, तो आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे और आप बला सी खूबसूरत लगेंगी।

इस तरह की स्टोन चांदबाली भी आपके ईद के लुक के लिए परफेक्ट रहेंगी। ऊपर टीयरड्रॉप एमरल्ड ग्रीन स्टोन और नीचे क्लासिक हाफ-मून डिजाइन वाली ये चांदबाली सूट और शरारा दोनों के साथ ही परफेक्ट लगेंगी। गोल्ड बेस पर कुंदन और व्हाइट स्टोन का बारीक काम इसे रिच और एलीगेंट लुक दे रहा है। आपको मार्केट में इस तरह की चांदबाली के कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। लो बन या स्लीक बन के साथ ये काफी शानदार लगेंगी और रॉयल फील देंगी।

इस तरह की चांदबाली एलिगेंट और ट्रेडिशनल आर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिनमें मॉडर्न टच भी साफ नजर आता है। पूरी चांदबाली में बारीक जाल जैसा डिजाइन बना है, जो इसे हल्का और क्लासी लुक दे रहा है और फ्लोरल मोटिफ वर्क इसे यूनिक बना रहा है। नीचे मोती की लटकन इसे और ग्रेसफुल बना रही है। इस डिजाइन को आप अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। ये अपने आप में स्टेटमेंट पीस है, ऐसे में इसके साथ नेकपीस की जरूरत नहीं है। सॉफ्ट पिंक मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ आप लुक को पूरा करें।
यह भी पढ़ें- Silver Payal Designs: 10 ग्राम में बन जाएंगी चांदी की ये पायल, ब्राइडल से लेकर डेली वियर तक लेटेस्ट डिजाइंस देखें

इस तरह की चांदबाली भी आपके ईद लुक के लिए परफेक्ट रहेंगी। इसमें किनारों पर कुंदन वर्क है और छोटे-छोटे मोतियों का पैटर्न है, जो इसे रिच लुक दे रहा है।ऊपर का हिस्सा फूल के डिजाइन में है, जो पूरे ईयररिंग को डेलिकेट फिनिश देता है। वहीं नीचे लटकते मोती इसे वॉल्यूम देकर आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएंगे। गोल्ड और पर्ल का ये कॉम्बिनेशन हर कलर के आउटफिट के साथ जचेगा। खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स के साथ आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

चांदबाली का ये डिजाइन एवरग्रीन है। इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स है। गोल्ड, ऑफ-व्हाइट पर्ल और सिल्वर टोन स्टोन के कॉम्बिनेशन वाली ये चांदबाली आप ईद पर स्टाइल कर सकती हैं। ये शरारा के साथ काफी सुंदर लगेंगी। ये डिजाइन न बहुत सिंपल है और न बहुत भारी, ऐसे में आप इन्हें पहनकर बला सी खूबसूरत लगेंगी। ड्यूई मेकअप और ग्लॉसी लिप्स आपके लुक को और बेहतर बनाएंगे।
यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको ईद पर पहनने के लिए चांदबाली के ये डिजाइंस पसंद आए हों और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra, Rubans
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।