Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:13 AM IST
herzindagi
gold chandbali earrings latest designs

Gold Chandbali Designs: रमजान में कानों की खूबसूरती होगी दोगुनी, देखें चांदबाली के ये ट्रेंडी डिजाइंस

अगर आप भी रमजान में अपने एथनिक लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं, तो ट्रेंडी गोल्ड चांदबाली डिजाइंस देखें। जानें कैसे ये इयररिंग्स आपके रमजान और ईद लुक में क्लास और ग्रेस जोड़ सकते हैं? 
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 20:23 IST

रमजान का महीना सिर्फ इबादत और सादगी का नहीं, बल्कि खूबसूरती और एलिगेंस का भी होता है। इफ्तार पार्टियां, चांद रात और ईद की तैयारियों में हर महिला चाहती है कि उसका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखे। ऐसे में चांदबाली इयररिंग्स परफेक्ट ज्वेलरी चॉइस हो सकती हैं। इन इयररिंग्‍स का गोल चांद जैसा डिजाइन न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि एथनिक आउटफिट्स को रॉयल टच भी देता है।

अगर आप इस रमजान अपने लुक में क्लास और ग्रेस जोड़ना चाहती हैं, तो ये गोल्ड चांदबाली डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में कुछ खूबसूरत लेटेस्‍ट डिजाइंस देखें।

कुंदन पर्ल चांदबाली इयररिंग्‍स

कुंदन और पर्ल का कॉम्बिनेशन हमेशा से रॉयल माना जाता है। लंबी चांदबाली जिनमें मोती की झुमकी लगी हो, वह चेहरे को स्लिम और ग्रेसफुल लुक देती है। आप इस खूबसूरत चांदबाली को अनारकली या शरारा सूट के साथ पहनें और लो बन या साइट पाटिंग हेयरस्‍टाइल बनाएं। साथ ही हल्‍का न्‍यूड मेकअप रखें ताकि इयररिंग्‍स हाइलाइट हों।

Kundan Pearl Chandbali Earrings

गोल्‍ड मल्टीकलर स्टोन चांदबाली

यह मल्टीकलर स्टोन गोल्‍ड चांदबाली ऐसी महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो एक ही ज्वेलरी को कई आउटफिट्स के साथ पहनना चाहती हैं। इसे मल्टीकलर दुपट्टा या एंब्रॉयडरी सूट के साथ मैच करें और मिनिमल नेकलेस के साथ पहनें। यह डेलाइट इफ्तार या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए बेस्ट है।

Multi Colour Chandbali Earrings 2

गोल्‍डन मीनाकरी चांदबाली

एंटीक गोल्ड फिनिश और मीनाकारी वर्क वाली चांदबाली क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक देती है। यह डिजाइन शादी, ईद या खास फेस्टिव मौकों के लिए परफेक्ट है।
इसे आप सिल्‍क सूट के साथ पहनें और माथा पट्टी या मांग टीका जोड़कर ब्राइडल टच दें। इसे आपको रॉयल लुक मिलेगा।

Golden Meenakari Chandbali with Kundan Work 3

गोल्ड प्लेटेड चांदबाली

गोल्ड प्लेटेड चांदबाली जिनमें पर्ल और कलर्ड स्टोन लगे हों, वे मॉडर्न और ट्रेडिशनल का खूबसूरत मेल हैं। यह डिजाइन एथनिक व पारंपरिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। रमजान, ईद, शादी या त्योहारों में यह खास पसंद की जाती है। इसे ईद डे लुक के लिए पेस्टल आउटफिट्स के साथ पहनें और ओपन हेयर या सॉफ्ट कर्ल्स रखें।

यह भी पढ़ें- हर फंक्शन में चार-चांद लगा देंगे ये 3 तरह के चांदबाली झुमके, देखें डिजाइंस

Chandbali Earrings with Pearls and Colored Stones 4

चांदबाली विद स्टड ईयररिंग्स

इस तरह की चांदबाली ऐसी महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो वैरायटी पसंद करती हैं। चांदबाली के साथ स्टड ईयररिंग्स मिलने से आप एक ही सेट को अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं। आप इफ्तार में स्टड और ईद पर चांदबाली पहनें। इसे आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chandbali Earring Designs:रमजान में दिखना है सबसे अलग, ट्राई करें ये ट्रेंडी चांदबाली इयररिंग्स डिजाइंस

Chandbali Earrings with Free Stud Earrings 5

आप भी रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए इन चांदबालियों को रमजान के मौके पर ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

 Image Credit: Meesho 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।