Wed Mar 18, 2026 | Updated 03:25 AM IST
herzindagi
Moon Shape Necklace Designs

Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Moon Shape Necklace Designs For Eid 2026: रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। इस बार भारत में 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। लड़क‍ियां हों या मह‍िलाएं, ईद की तैयार‍ियां पहले से ही शुरू कर देती हैं। अगर आप ईद के मौके पर गले में पहनने के ल‍िए कुछ देख रही हैं तो हम आपको चांद के शेप वाले नेकलेस के लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 10:40 IST

Eid 2026: इन द‍िनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। ये महीना जब पूरा होता है तो ईद मनाई जाती है। ईद खुश‍ियों का त्‍योहार है। इस खास द‍िन पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और उन्‍हें मुबारकबाद देते हैं। ईद की तैयार‍ियां तो लड़क‍ियां पहले से ही शुरू कर देती हैं। मेहंदी लगाती हैं और अच्‍छे-अच्‍छे स्‍टाइल‍िश कपड़े भी पहनती हैं।

साथ ही ज्‍वेलरी का भी खास ध्‍यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप ईद के मौके पर गले में पहनने के ल‍िए कुछ देख रही हैं तो हम आपको चांद के शेप वाले नेकलेस के लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं। यकीन मान‍िए जब आप इसे पहनेंगी तो बला की खूबसूरत लगेंगी। आइए यहां देखते हैं Moon Shape Necklace के ट्रेंडी ड‍िजाइंस-

क्रिस्टल स्टार और मून पेंडेंट (Crystal Star and Moon Pendant)

moon shape necklace

ईद के मौके पर ये चांद और तारे वाला नेकलेस आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसमें एक बारीक चेन के साथ आधा चांद बनाया गया है, जिसके बीच में चमकता हुआ ब्‍लू स्टोन और छोटा सा सितारा लगा है। ये देखने में भले ही स‍िंपल है लेक‍िन ये एथन‍िक ड्रेस पर बहुत ही स्‍टाइल‍िश लगेगा।

यह भी पढ़ें- Bangle Wearing Tips: सिर्फ रेड ही क्यों, इन 3 कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ पहनें लाल चूड़ियां, हर कोई देखेगा आपके हाथ

Image Credit- Pinterest/SSHPLS

चांद और सितारा वाला गोल्ड नेकलेस (Moon And Star Gold Necklace)

moon shape necklace  (1)

ईद के लिए ये चांद और सितारे के डिजाइन वाला नेकलेस द‍िखने में बहुत ही प्‍यार लग रहा है। इसमें नीले स्‍टोन और चमकदार नगीनों का काम किया गया है। इसी वजह से ये आपको मॉडर्न लुक भी देगा। आप इस तरह का नेकलेस किसी भी सिंपल सूट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Suit Designs For Eid 2026: ईद पर ट्राई करें ये खूबसूरत और सिंपल सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Shein

रॉयल ब्लू स्टोन मून नेकलेस (Royal Blue Stone Moon Necklace)

moon shape necklace  (2)

ईद के लिए ये ब्‍लू स्‍टोन वाला मून शेप नेकलेस आपको एक राॅयल लुक देगा। इसमें चांद के साथ खूबसूरत फूलों का डिजाइन और नीचे लटकता हुआ बड़ा सा ब्‍लू क्र‍िस्‍टल इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

Image Credit- Pinterest/LOTUS

यह भी पढ़ें- Green Suit Designs For Ramadan: रमजान के लिए बेस्‍ट हैं ये ग्रीन कलर के खूबसूरत सूट्स, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

गैलेक्सी स्टाइल मून नेकलेस (Galaxy Style Moon Necklace)

moon shape necklace  (3)

ईद पर आप गैलेक्सी डिजाइन वाला नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं। जैसा क‍ि आप देख रही हैं क‍ि इसमें चांद के बीच में एक खूबसूरत नीला गोला है, जो अंतरिक्ष जैसा लुक दे रहा है। इसके चारों ओर लगे स्‍टार्स इसे और भी स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। आप इसे मॉडर्न या ट्रेड‍िशनल, दोनों तरह के आउटफ‍िट्स के साथ पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Janet Johnson

क्रिस्टल सन और मून नेकलेस (Crystal Sun and Moon Necklace)

moon shape necklace  (4)

ईद पर आप चांद और सूरज के डिजाइन वाला ये यून‍िक नेकलेस भी पहन सकती हैं। इसमें बीच में लगा क्रिस्टल सूरज की तरह चमक रहा है, जो इसे काफी मॉडर्न लुक देने का काम करेगा। सिंपल और स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस तरह का नेकलेस खरीद कसती हैं।

Image Credit- Pinterest/ArtGlory

तो अगर आप भी ईद के मौके पर गले में पहनने के लिए कुछ देख रही हैं तो हमने आपको लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के मून शेप वाले नेकलेस द‍िखाएं हैं। ये आप पर बहुत ही प्‍यारे लगेंगे।

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Heidi Barrett/Vicky Bethke/BayarGold

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।