
Kada Designs For Chaitra Navratri: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के मौके पर लड़कियां ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए कड़े, कंगन या चूड़ियां भी सब मैचिंग कलर्स के ही लेती हैं। आपको बता दें कि नवरात्रि में लाल रंग का बहुत ही महत्व होता है।
ऐसे में अगर आप ऑफिस जाती हैं या कॉलेज में पढ़ाने जाती हों और लाल रंग का सूट पहनने का सोच रही हैं तो हम आपको ऐसे कड़े दिखाने जा रहे हैं, जो बहुत ही अच्छे लगेंगे। जब आप इन्हें रेड सूट पर पहनेंगी तो खूबसूरती निखरकर सामने आ जाएगी। आइए देखते हैं कड़े के लेटेस्ट डिजाइंस-

ये एक चांदी (Silver-Toned) कुंदन कड़ा है, जिसमें खूबसूरत फूलों का डिजाइन बनाया गया है। नवरात्रि में आप इसे रेड कलर के सूट के साथ आप चांदी का ये कड़ा पहन सकती हैं। ये आपको एक बहुत ही स्टाइलिश और मॉडर्न कंट्रास्ट लुक देगा। आप इसे पूजा में भी पहन सकती हैं। ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।
Image Credit- Pinterest/etsy
-1773725432873.jpg)
Chaitra Navratri 2026 में लाल रंग के सूट के साथ ये सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कड़ा भी पहन सकती हैं। इसमें बने जालीदार डिजाइन और छोटे रेड स्टोन इसे ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देंगे।
Image Credit- Pinterest/Siddhi Silver Jewellery
-1773725445559.jpg)
नवरात्रि में पहनने के लिए ये हैवी सिल्वर कड़ा बहुत भी बहुत सुंदर लगेगा। इसमें लाल और हरे रंग का मीनाकारी का काम किया गया है और किनारों पर लगे छोटे सिल्वर घुंघरू इसे बंजारा लुक दे रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/Culture Signature Jalpa Thakkar
-1773725485482.jpg)
रेड कलर के सूट के साथ आप ये सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कड़ा भी पहन सकती हैं। इन पर की गई बारीक और घनी नक्काशी इन्हें एक एंटीक और ट्रेडिशनल लुक देने का काम कर रही है। अगर आप एथनिक लुक में हैं तो ये कड़ा आपके लिए ही है।
Image Credit- Pinterest/Allana
-1773725499710.jpg)
लाल सूट के साथ ये सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कड़ा भी देखने में बहुत लाजवाब लग रहा है। इस पर बने छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन और जालीदार नक्काशी ने इसकी खूबसूरती बढ़ा दी है। नवरात्रि में अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह का कड़ा पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/rimsha shahzad
तो अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में रेड कलर के सूट पर पहनने के लिए कुछ यूनिक डिजाइन के कड़े देख रही हैं तो हमने आपको लेटेस्ट कलेक्शन दिखाए हैं। ये आप पर खूब जचेंगे।
यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Paradigm fashion/Bonobonoya🍁/LOVE OF FASHION
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।