-1773054352425.webp)
गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है और इस तपती धूप में खुद को बचाने के लिए 'प्योर कॉटन स्टॉल्स' से बेहतर कुछ नहीं होता। ये न केवल आपको धूप और धूल से बचाते हैं बल्कि आपके साधारण से कुर्ते या टॉप को भी एक स्टाइलिश लुक दे देते हैं। अगर आप भी ब्रांडेड शोरूम्स के महंगे दामों से परेशान हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की ये 4 मार्केट्स आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां मात्र ₹80 की शुरुआती कीमत में आपको बेहतरीन और हवादार डिजाइन मिल जाएंगे। ऐसे में इन मार्केट्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली नोएडा की कौन-सी मार्केट से कॉटन स्टॉल के लिए अच्छी है। पढ़ते हैं आगे...
अगर आप थोक के भाव में या बेहद किफायती शॉपिंग करना चाहते हैं, तो सदर बाजार से बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां की 'रुई मंडी' और 'प्रताप मार्केट' में आपको कॉटन स्टॉल्स और स्कार्फ की अनगिनत वैरायटी मिलेगी। यहां जयपुरी प्रिंट, बांधनी और ब्लॉक प्रिंट वाले स्टॉल्स इतने सस्ते मिलते हैं कि आप एक की जगह चार खरीद लेंगे। बता दें कि यहां भीड़ काफी होती है, इसलिए सुबह जल्दी जाना फायदेमंद रहता है।
-1773054707409.jpg)
नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए तुराब नगर शॉपिंग का सबसे बड़ा अड्डा है। यहां की गलियों में आपको प्योर कॉटन के ऐसे स्टॉल्स मिलेंगे जो पूरी तरह से ब्रेथेबल होते हैं। यहां के स्टॉल्स की खासियत उनके यूनिक कलर्स और फ्लोरल प्रिंट्स हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यहां ₹80-₹150 के बीच बहुत ही शानदार कलेक्शन मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें - Crockery Market in Delhi: पुरानी क्रोकरी को कहें अलविदा, रमजान के मौके पर इफ्तार की रौनक बढ़ाएंगे ये डिजाइनर बोल्स और जग सेट्स
अगर आपको थोड़ा ट्रेंडी और एथनिक लुक पसंद है, तो लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट जरूर जाएं। यहां की पटरी वाली दुकानों और छोटी दुकानों पर लखनवी चिकनकारी वाले कॉटन स्टॉल्स और 'क्रश' फैब्रिक वाले स्कार्फ बहुत फेमस हैं।

एशिया की सबसे बड़ी कपड़ों की होलसेल मार्केट के रूप में मशहूर गांधी नगर में कॉटन स्टॉल्स का बहुत बड़ा स्टॉक है। यहां आपको एक्सपोर्ट क्वालिटी के स्टॉल्स और स्कार्फ मिल जाएंगे जो दिखने में काफी महंगे लगते हैं, लेकिन कीमत बेहद कम होती है। अगर आप अपने लिए या किसी को गिफ्ट देने के लिए ढेरों स्टॉल्स लेना चाहते हैं, तो यहां के 'डिज़ाइनर कलेक्शन' को जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें - Eid Shopping Guide: दिल्ली की इस मार्केट से करें ईद की शॉपिंग, सस्ते में मिल जाएंगे हर तरह के कपड़े
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।