Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:38 AM IST
herzindagi
unique crockery

Crockery Market in Delhi: पुरानी क्रोकरी को कहें अलविदा, रमजान के मौके पर इफ्तार की रौनक बढ़ाएंगे ये डिजाइनर बोल्स और जग सेट्स

रमजान में इफ्तार की मेज को खास बनाने के लिए पुरानी क्रोकरी को बदलकर नया लुक दें। दिल्ली के कुछ बाजारों में डिजाइनर जग, ग्लास सेट, सिरेमिक कटोरे और आकर्षक सर्विंग प्लैटर्स उपलब्ध हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 14:30 IST

रमजान का पवित्र महीना इबादत बरकत और अपनों के साथ मिल-बैठकर खुशियां बांटने का समय होता है। इफ्तार के वक्त जब परिवार और दोस्त एक साथ जमा होते हैं, तो लजीज पकवानों के साथ-साथ उन्हें परोसने का अंदाज भी खास होना चाहिए। अगर आप भी इस साल अपनी पुरानी और घिसी-पिटी क्रोकरी को बाहर निकालकर अपनी रसोई को नया लुक देना चाहती हैं, तो दिल्ली के ये कुछ बाजार आपके लिए एक अच्छे ऑप्शंस देते हैं। ऐसे में इन ऑप्शंस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इफ्तार की मेज पर रौनक बढ़ाने के लिए इस बार आप इन खास क्रोकरी आइटम्स और दिल्ली के किन बाजारों का रुख कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

डिजाइनर जग और ग्लास सेट्स

दिनभर के रोजे के बाद शरबत और रूह-अफजा इफ्तार का अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में आप इस बार साधारण जग के बजाय नक्काशीदार कांच के जग या कॉपर फिनिश वाले जग सेट्स का इस्तेमाल करें। ये एक रॉयल लुक देते हैं।

c

सिरेमिक और हैंडपेंटेड बोल्स

खजूर, चाट और फलों के लिए सिरेमिक के रंग-बिरंगे और हैंडपेंटेड कटोरे आजकल काफी ट्रेंड में हैं। फ्लोरल और तुर्किश पैटर्न वाले ये बोल्स मॉडर्न लुक का मिला-जुला अहसास देंगे।

सर्विंग प्लेटर्स और ट्रेंडी थाल

कबाब और पकोड़ों को सर्व करने के लिए लकड़ी या मार्बल के फिनिश वाले बड़े प्लेटर्स को सकती हैं। ये सर्विंग ट्रे दिखने में काफी प्रीमियम लगती हैं और मेहमानों का ध्यान खींचती हैं।

इसे भी पढ़ें -देर न करें! Famous Meena Bazaar Delhi में ₹150 से ₹5000 तक मिल रही है 'बॉलीवुड इंस्पायर्ड ज्वेलरी', रमजान पर महिलाओं के लिए है बेस्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन

कहां से करें खरीदारी?

सदर बाजार (डिप्टी गंज): अगर आप थोक के पैसों में और ढेर सारे वैरायटी के ऑप्शन चाहती हैं, तो सदर बाजार से बेहतर कुछ नहीं। यहां बोन चाइना से लेकर ओपलवेयर तक के शानदार डिनर सेट्स मिल जाते हैं।

हौज रानी मार्केट (साकेत): यदि आपको मिट्टी के बर्तन या हाथ से बनी सिरेमिक क्रोकरी पसंद है, तो हौज रानी जरूर जाएं। यहां मिलने वाले डिजाइनर कटोरे और सर्विंग डिशेज आपके इफ्तार को एक आर्टिस्टिक टच देंगे।

crocery

चांदनी चौक (क्रोकरी मार्केट): पुरानी दिल्ली का यह हिस्सा अपनी शाही क्रोकरी और उनके डिजाइंस के लिए बेहद ही मशहूर है। यहां आपको इस्लामिक आर्ट और मुगलई टच वाले जग और प्याले आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें -Ramadan Shopping Market: ट्रेंडी सूट, ज्वेलरी और फुटवियर दिल्ली की इन मार्केट्स में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।