Fri Feb 20, 2026 | Updated 03:39 AM IST
herzindagi
image

Ramadan Shopping Market: ट्रेंडी सूट, ज्वेलरी और फुटवियर दिल्ली की इन मार्केट्स में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

Delhi Ke Famous Bazar: रमजान में पहनने के लिए सूट, ज्वेलरी और फुटवियर को आप दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स से जाकर खरीद सकती हैं, ताकि आपको सस्ते में सभी सामान मिल जाए और आपका लुक क्रिएट हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 20:29 IST

Ramadan Ki Shopping Ke liye Delhi Market: त्योहारों पर सजना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर को ट्रेंडी डिजाइन में खरीदते हैं। रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी सबसे ज्यादा होती है। इसलिए हर कोई अलग-अलग तरह के कपड़े पहनता है। आप भी कुछ अलग ट्राई करने के लिए मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। दिल्ली में कई सारी ऐसी मार्केट में जो रमजान के महीने में अच्छे से सजती हैं। जहां से जाकर हम सामान की शॉपिंग कर सकती हैं।

दिल्ली की कोटला मार्केट

आप रमजान की शॉपिंग के लिए दिल्ली की कोटला मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। कोटला मार्केट में आपको सभी सामान कम पैसों में मिल जाएंगे। जैसे सूट, साड़ी, ज्वेलरी और फुटवियर, जिसे आप इफ्तार पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। आप यहां पर सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक शॉपिंग कर सकती हैं। आपको सारा सामान लेटेस्ट डिजाइन में मिल जाएगा। इस मार्केट में जाने के लिए आपको साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से वॉकिंग का रास्ता है।

Jewellery-Shopping-in-ghaziabad

दिल्ली की सीलमपुर मार्केट

अगर आपको लेदर या एम्ब्राइडरी वर्क वाले कपड़े और हैवी ज्वेलरी खरीदनी है, तो इसके लिए ईस्ट दिल्ली की सीलमपुर मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। इस मार्केट में सारी जरूरत की चीजें मिल जाएंगी, जिसे आप इफ्तार पार्टी में जानें के लिए एक्सपलोर कर सकती हैं। यहां पर आपको हैवी नेकलेस, एम्ब्राइडरी वर्क वाले सूट और साड़ी के डिजाइन मिल जाएंगे। फुटवियर आप अलग-अलग तरह के डिजाइन वाले ले सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा लगे। मार्केट सुबह 11 बजे लगनी शुरू हो जाती है। रमजान के दिनों में ये लेट नाइट तक लगती है। यहां पर पहुंचने के लिए आप सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से उतरें और वहां से पैदल मार्केट जा सकती हैं।

2 - 2026-02-19T171138.435

यह भी पढ़ें- Kanpur Neel Gali Bangle Market: कानपुर की इस मार्केट में हाथों-हाथ कारीगर बना देते हैं खूबसूरत और पसंद की चूड़ियां, केवल 50 रुपये में ही मिल जाता है कंगन का सेट

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप रमजान के लिए शॉपिंग करने जा रही हैं, तो दोपहर के समय जाएं। शाम को बाजारों में भीड़ ज्यादा हो जाती है।
  • आप दिल्ली की मार्केट में घुमने के लिए मेट्रो से जाएं। अपने वाहन से आप जाम में फंस सकती हैं।
  • मार्केट में शॉपिंग का सामान लेते समय उसको सही से देख लें, ताकि आपके पास गलत सामान न आ जाए।


दिल्ली के ये मार्केट को एक्सपलोर करेंगी, तो सस्ता सामान खरीद पाएंगी। साथ ही आपको अन्य वैरायटी भी मिल जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Myntra/Freepik/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।