Tue Mar 10, 2026 | Updated 01:59 AM IST
herzindagi
karigar bazaar in delhi timings location and all details

Karigar Bazaar: दिल्ली वाले ध्यान दें! खत्म होने से पहले देख आएं JLN स्टेडियम में लगे 'कारीगर बाजार' का नजारा, जानें टिकट-टाइमिंग और पूरी डिटेल

दिल्ली में लगा कारीगर बाजार केवल खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि कारीगरों की कहानियों को जानने का भी मंच है। कई शिल्पकार पीढ़ियों से इस काम में जुड़े हुए हैं और अपनी पारंपरिक कला को जिंदा रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। भले ही हाथों बनी चीजें आपको महंगी लगे, लेकिन इसमें आपको लगने वाली मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 11:51 IST

दिल्ली में 20 फरवरी से लगे कारीगर बाजार के बारे में अभी भी कई दिल्लीवासी अंजान है। हालांकि, अभी भी आपके पास मौका है, आप 1 मार्च तक इसका नजारा देखने जा सकती हैं। यहां आपको ड़ी की नक्काशी, पीतल की सजावटी वस्तुएं, टेराकोटा आर्ट, हाथों से बुनी साड़ियां, खूबसूरत ज्वेलरी, पेंटिंग्स और घरेलू सजावट की अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी। इस बाजार को केवल खरीदारी के तौरा पर देखना गलत होगा, क्योंकि कारीगरों के हुनर को आप करीब से देख पाएंगे। हर स्टॉल पर आपको एक से एक कलाकृतियों की झलक और मेहनत नजर आएगी। अगर आप भी आर्ट पसंद करते हैं और ऐसी चीजों को देखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दिल्ली में कहां लगा है कारीगर बाजार?

Karigar Bazaar Location सर्च कर रही हैं, तो दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में कारीगर बाजार 20 फरवरी 2026 से चल रहा है। यहां केवल दिल्ली नहीं बल्कि दूर शहरों से लोग अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए यहां आए हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगर, यहां अपना हुनर बेच रहे हैं। इस बाजार की खास बात यह है कि खरीदार सीधे कारीगरों से बातचीत करके, उनके कलात्मक वस्तुओं को बनाने में लगने वाली मेहनत और समय के बारे में जान सकते हैं।

Karigar Bazar Delhi

कारीगर बाजार कितने बजे से लगता है?

  • 20 फरवरी से हर दिन सुबह 11 बजे से कारीगर बाजार (Karigar Bazaar Time) लग जाता है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आप कारीगर बाजार में हैंडमेड चीजों को देख और खरीद सकते हैं। आप कारीगरों से सीधा बात करके पैसे कम भी करवा सकते हैं।
  • 1 मार्च 2026 को आखिरी दिन बाजार लगेगा। इस दिन रविवार पड़ रहा है, इसलिए भीड़ भी ज्यादा होगी।
  • यहां एंट्री फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति (Karigar Bazaar Ticket Price) है। 

Karigar Bazar Delhi location

कारीगर बाजार कैसे पहुंचे?

  • कारीगर बाजार दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगा है, लेकिन ध्यान रखें कि आप गेट नंबर 13 से इसमें प्रवेश कर पाएंगे।
  • अगर आप मेट्रो से आ रही हैं, तो पहले जंगपुरा मेट्रो स्टेशन (Karigar Bazaar Nearest Metro Station) उतरें। इसके बाद आपको मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 13 से एक्जिट करना है।
  • मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी लगभग 10 से 15 मिनट की है। अगर आप ऑटो लेते हैं, तो लगभग 5 मिनट में पहुंच सकते हैं।

Karigar Bazar Delhi opening time

कारीगर बाजार शॉपिंग के अलावा और क्या कर सकते हैं?

यहा आप केवल खरीदारी नहीं बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठा सकते हैं। शाम के समय यहां मंच पर कारीगर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं और दर्शकों को पारंपरिक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य और हस्तशिल्पों का हुनर दिखाते हैं। यहां खाने-पीने के स्टोर भी लगे हैं, जहां आप देश के अलग-अलग राज्यों के व्यजंन का स्वाद चख सकते हैं।

Karigar Bazar Delhi time

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।