
रश्मिका और विजय की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। दोनों की शादी की कई डेट्स भी सामने आई थीं और इनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में जब ये दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए थे, तो मानो इनकी शादी की खबरों को और हवा मिल गई थी। कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि कपल ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। खबरें आ रही थीं कि फरवरी में ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपनी वेडिंग को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया था। ऐसे में फैंस को इनके कंफर्मेशन का बेसब्री से इंतजार था और अब कपल ने एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि इन्होंने क्या कहा है?

रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "हमारे प्यारे फैंस, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ प्लान करते, अपने लिए कुछ चुनते या तय करते, आप पहले से ही हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमे एक नाम दिया...आपने हमे प्यार से VIROSH कहा। तो आज पूरे दिल के साथ हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं। हम इसे नाम देते हैं, 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए शुक्रिया। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। आप सभी को ढेर सारा प्यार और हग्स।" दोनों की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट; क्या शादी की खबरों पर लगी मुहर?

रश्मिका और विजय ने शादी अनाउंस कर दी है, अब फैंस को इनकी वेडिंग डेट का इंतजार है। बता दें कि ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और इनकी शादी को लेकर भी लंबे समय से खबरें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।
रश्मिका और विजय की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और अब कपल के ऑफिशियल ऐलान के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal, Rashmika Mandanna
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।