Thu Feb 26, 2026 | Updated 06:13 AM IST
herzindagi
 Vijay Rashmika marriage date

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: एक ही दिन में दो रिवाजों से होगी शादी, रिसेप्शन में आएंगे बड़े सितारें; जानें 'विरोश' की वेडिंग में क्या होगा खास?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। कपल इसी महीने उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहा है। इनकी शादी और रिसेप्शन को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है, चलिए आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 13:30 IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले काफी महीनों से दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, कपल ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया था पर जब कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन खबरों को कंफर्म किया, तो फैंस खुशी से झूम उठे। अब इनकी शादी को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शादी की रस्मों से लेकर, फोटोज और रिसेप्शन तक, चलिए आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

रश्मिका और विजय के वेडिंग फंक्शंस हो चुके हैं शुरू

rashmika vijay photos

रश्मिका मंदाना और विजय की शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। कल कपल की मेहंदी सेरेमनी थी, आज यानी 25 फरवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी है और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। बताया जा रहा है कि इनकी शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। एक ही दिन में कपल, तेलुगू और कोडावा रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26 फरवरी को उदयपुर के एक रॉयल पैलेस में सुबक के समय, विजय के परिवार की तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार इनकी शादी होगी और फिर शाम को रश्मिका की कोडावा परंपरा के अनुसार दोनों शादी करेंगे। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रांड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। फैंस के प्यार को अहमियत देते हुए कपल ने शादी को ' वेडिंग ऑफ विरोश' नाम दिया है।

उदयपुर में हो रही हैं रस्में

rashmika vijay wedding inside updates
रश्मिका और विजय की शादी की रस्में उदयपुर में हो रही हैं। वेडिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने के बाद कपल को साथ में उदयपुर में स्पॉट किया गया था। रश्मिका ने बीते दिन वेडिंग वेन्यू की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें काफी खूबसूरत डेकोरेशन नजर आ रही थी। शादी से पहले पूल में एक वॉलीवाल मैच भी हुआ था, जिसकी झलक विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिखाई थी।

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट; क्या शादी की खबरों पर लगी मुहर?

'गीता गोविंदम' से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Rashmika Vijay Wedding Update
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो हिट रही ही, लेकिन साथ ही इनके बीच दोस्ती और फिर प्यार की भी शुरुआत हो गई और अब दोनों जिंदगी भर के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कई सालों से दोनों की डेटिंग की खबरें आती रहती थीं, लेकिन कपल ने कभी अपने रिश्ते को हमेशा छिपाकर रखा।

 

यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज


रश्मिका और विजय की शादी और इनकी वेडिंग फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal, Rashmika Mandanna

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।