Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:37 AM IST
herzindagi
image

Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट; क्या शादी की खबरों पर लगी मुहर?

साउथ एक्टर्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच कपल को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया।    
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 14:28 IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी की खबरें काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। दोनों की गिनती साउथ सुपरस्टार्स में होती है और इनका नाम फिल्मी दुनिया के पॉपुलर कपल्स में शुमार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन दोनों ने अक्टूबर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है और फरवरी में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहले खबरें आईं कि कपल 2 फरवरी को सात फेरे लेने जा रहा है, लेकिन बाद में ये खबरें केवल अफवाहें निकलीं। इसके बाद कपल की शादी को लेकर एक और तारीख और वेन्यू भी सामने आया। इसी बीच विजय और रश्मिका को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और फिर इनकी शादी की अटकलों ने तूल पकड़ लिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी बात?

एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए विजय और रश्मिका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

रश्मिका और विजय की शादी को लेकर अब एक नई अपडेट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों 26 फरवरी को उदयपुर के एक पैलेस में शादी करने वाले हैं। इसी बीच रश्मिका और विजय को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। पैपराजी ने दोनों को स्पॉट किया हालांकि, दोनों साथ में चलते नहीं नजर आए, लेकिन बाद में दोनों एक की कार में सवार हुए। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। रश्मिका ने ब्राउन टॉप और ब्लू फ्लेयर्ड पैंट पहनी हुई थी और विजय ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन ट्राउजर में नजर आ रहे थे। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। इसके बाद दोनों की शादी की खबरों को और तूल मिल गया है। बता दें कि कपल ने साथ में कोई पोज नहीं दिया और अभी तक अपनी शादी को लेकर भी दोनों में से किसी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। खबरें ये भी हैं कि 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बाद 4 मार्च को कपल एक रिसेप्शन भी देगा।

यह भी पढ़ें- क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर? रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात

क्या विजय-रश्मिका ने ठुकराया बड़ा ऑफर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

विजय और रश्मिका अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कपल की शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए दोनों को करोड़ों की रकम ऑफर की थी, लेकिन कपल ने ये ऑफर ठुकरा दिया। हालांकि, ये महज अफवाहें हैं या सच है, इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

 

यह भी पढ़ें- फाइनल हो गई रश्मिका-विजय की शादी की तारीख? इस दिन उदयपुर में बजेगी शहनाई, जानें लीक हुई डेट की सच्चाई

 

रश्मिका और विजय की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, कपल की तरफ से शादी की ऑफिशियल डेट को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।