
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है। पहले तेलुगु और फिर कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह कपल की शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई और फिर कोडवा वेडिंग हुई। विजय के परिवार की मान्यताओं के अनुसार तेलुगु और रश्मिका के परिवार के मुताबिक कोडवा वेडिंग हुई। इससे पहले कई प्री-वेडिंग फंक्शंस भी हुए, जिनकी झलक कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। फैंस को इन दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार था और अब कपल की शादी की फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। रश्मिका और विजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों पर सेलेब्स और कपल के फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। चलिए आप भी इन फोटोज पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
रश्मिका और विजय आज यानी 26 फरवरी को दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की रस्में परसों यानी 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं और अब फाइनली ये दोनों एक हो गए हैं। कपल की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं और कुछ दिन पहले जब इन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी वेडिंग को कंफर्म किया था, तो फैंस खुशी से झूम उठे थे। बता दें कि विजय और रश्मिका पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इन्होंने अपने कभी रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रांड रिसेप्शन होगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जोड़े को शुभकामनाएं और परिवारों को बधाई दी थी। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज
रश्मिका मंदाना और विजय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज पोस्ट कीं और दोनों ने अलग-अलग कैप्शन लिखा। रश्मिका ने लिखा, "हैलो सभी को...मैं आपको अपने पति से मिलवा रही हूं, मिस्टर विजय देवरकोंडा।" इसके साथ ही उन्होंने बहुत कुछ लिखा और बताया कि किस तरह विजय उनके लिए खास हैं और वो अपनी आने वाली जिंदगी उनके साथ बिताने के लिए एक्साइटेड हैं। विजय ने भी रश्मिका के लिए दिल को छू लेने वाली लाइने लिखीं। इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना, श्रेया घोषाल, अनन्या पांडे, दिया मिर्जा, अर्जुन कपूर, सोनू सूद और कृति सेनन ने बधाई दी है। रश्मिका की इस पोस्ट को लगभग 13 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।

रश्मिका और विजय की शादी की थीम 'प्राइमल' थी। इसका मतलब जड़ों से जुड़ा हुआ होता है। कपल की शादी की थीम के मुताबिक ही इन दोनों का लुक भी रहा। दोनों काफी शाही अंदाज में नजर आए। रश्मिका ने लाल रंग की सिल्क साड़ी और हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था और गोल्ड ज्वेलरी से इस लुक को पूरा किया था। वहीं विजय ने ऑफ व्हाइट कलर की धोती और लाल रंग का एम्ब्रॉयडरी वाला शॉल पहना था। उनक गले में भी गोल्ड का हैवी नेकलेस था। साथ ही उन्होंने भारी कमरबंद भी पहना था। इस लुक में दोनों बेहद प्यारे लगे थे और बहुत खूबसूरती से एक-दूसरे को कॉम्पलिंमेट कर रहे थे।
रश्मिका और विजय की खूबसूरत वेडिंग फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/ Rashmika Mandanna
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।