
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की। कपल की शादी को लेकर लंबे समय से बज था और जब इनकी वेडिंग फोटोज सामने आईं, तो वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इन दोनों की वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर इतना प्यार मिला कि इन फोटोज ने सभी इंडियन सेलेब्स की वेडिंग फोटोज को पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि इसे विराट कोहली की टी20 विश्व कप विनिंग फोटोज से भी ज्यादा लाइक मिले थे। रश्मिका ने जो फोटोज पोस्ट की, उन पर तकरीबन 27.3 मिलियन लाइक हैं और विजय ने जो फोटोज पोस्ट कीं, उन पर 20.9 मिलियन लाइक हैं। कुल मिलाकर इन फोटोज पर लगभग 48 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं। अब कपल ने अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ ड्रीमी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आप भी इन फोटोज पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना ने अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। इन ड्रीमी फोटोज को पोस्ट करते हुए दोनों ने अलग-अल कैप्शन लिखे। रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, "ये रात प्यार, खुशी के आंसू, लाफ्टर, म्यूजिक और गानों से भरी हुई थी। ये एक बहुत प्यारी फन नाइट थी। मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे...हमारे परिवार हमें सरप्राइज करना चाहते थे। हमें अपने परिवारों को इतना खुशी से डांस करत देख बहुत अच्छा लगा। उस रात अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हमने पूरी रात डांस किया।" इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें रश्मिका, विजय की बांहों में खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। आगे की फोटोज में दोनों डांस करते, हंसते-खिलखिलाते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
विजय देवरकोंडा ने भी संगीत नाइट की खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उस रात हम तब तक हंसे, जब तक हमारी आंखों से आंसू नहीं आ गए, तब तक नाचे जब तक हमारे पैरों में दर्द नहीं हो गया सबकी स्पीच और सरप्राइज से हमारी आंखें भर गईं। खूबसूरत लोगों से भरी हुई ये एक प्यारी सी पार्टी थी।" बता दें कि कपल की संगीत सेरेमनी 24 फरवरी को हुई थी।
विजय और रश्मिका का रिसेप्शन कल यानी 4 मार्च को होगा। जहां कपल की शादी करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में हुई थी, वहीं रिसेप्शन में बड़ी हस्तियां शामिल और फिल्मी सितारे शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रांड वेडिंग के बीच जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? करोड़ों की कमाई करता है कपल
रश्मिका और विजय की खूबसूरत संगीत फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/ Rashmika Mandanna
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।