Thu Feb 26, 2026 | Updated 04:27 AM IST
herzindagi
Rashmika Mandanna first onscreen kiss Vijay

'मेरे लिए किसिंग बहुत इंटिमेट...',जब विजय देवरकोंडा को Kiss करने को लेकर नर्वस थीं रश्मिका मंदाना, दिया था ये रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय कल यानी 26 फरवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं। इन दोनों के पुराने इंटरव्यूज और फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में रश्मिका ने विजय को किस करने को लेकर एक खास बात कही थी।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 18:12 IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल कल यानी 26 फरवरी को शादी करने जा रहा है। इन दोनों की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी दो रिवाजों तेलुगू और कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार होगी। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इन्होंने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन इनकी डेटिंग की अटकलें हमेशा सुर्खियों में रहीं। अब जब कपल सात फेरे लेने जा रहा है, तो इनके कई पुराने किस्से और इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा इनकी फिल्म गीता गोविंदम से जुड़ा है। ये दोनों की साथ में पहली फिल्म थी और इसमें इन्होंने एक शादीशुदा कपल का किरदार निभाया था। दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी था, जिसे लेकर एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने बात की थी। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा था?

जब विजय संग ऑनस्क्रीन 'किस' पर रश्मिका ने दिया था ये रिएक्शन

rashmika vijay confirms wedding
रश्मिका और विजय की जोड़ी 'गीता गोविंदम' में नजर आई थी। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और फैंस ने इनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में दोनों के बीच पहला किसिंग सीन भी था। इंटरव्यू में रश्मिका ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, "पहली बार ऑनस्क्रीन किस फिल्म गीता गोविंदम में हुई थी...ये पहली बार था और मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। असल में मेरे लिए किसिंग मेरे लिए काफी इंटिमेट चीज है, आप सोचिए 200 लोग देख रहे हैं...मैं सोच रही हूं कि इसे कैसे किया जाएगा पर फिर मुझे लगा कि विजय भी कुछ ऐसा ही सोच रहे होंगे..हम दोनों ही असल में नर्वस थे और सोच रहे थे कि ऐसा कैसे हो पाएगा, लेकिन पता है ये टेक्निकल चीज है और ये इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस साथ ये सीन कर रहे हो। उस मूवी में हम शादीशुदा कपल थे और वो मेरा पहला किसिंग सीन था, ऐसे में मेरे लिए वो काफी शॉकिंग था।"

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: एक ही दिन में दो रिवाजों से होगी शादी, रिसेप्शन में आएंगे बड़े सितारें; जानें 'विरोश' की वेडिंग में क्या होगा खास?

VIROSH की शादी की रस्में हो चुकी हैं शुरू

VIROSH यानी विजय और रश्मिका की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कपल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक शेयर कर रहा है। बता दें कि उदयपुर के एक रॉयल पैलेस में कल इनकी शादी होगी और फिर 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले रश्मिका, एक्टर रक्षित शेट्टी को डेट कर रही थीं, दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया।

 

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट; क्या शादी की खबरों पर लगी मुहर?

 


रश्मिका और विजय की शादी और इनकी वेडिंग फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal, Rashmika Mandanna

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।