Thu Feb 26, 2026 | Updated 06:12 AM IST
herzindagi
Rashmika Mandanna vijay devarakonda movies

एक-दूजे के होने वाले हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda, इन फिल्मों में अपने होने वाले पति के साथ नजर आई हैं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Movies: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। नीचे लेख में जानें शादी की तारीख और उन मूवी का नाम।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 12:58 IST

Vijay-Rashmika Wedding Date And Location: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड में उनकी शादी और रिसेप्शन की डेट मेंशन है। एक-दूजे के होने वाले कपल्स साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म एक्ट्रेस के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। चलिए नीचे लेख में जानिए कपल्स कब करने वाले हैं शादी और किन फिल्मों में एक साथ काम किया है?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कहां और कब करने वाले हैं शादी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड के अनुसार, कपल 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में करने वाले हैं। इनकी प्राइवेट सेरेमनी केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। साथ ही नो मोबाइल फोन पॉलिसी होगी।

इसे भी पढ़ें- OTT पर आ रही है रश्मिका मंदाना की 'The Girlfriend', जानें किस प्लेटफॉर्म पर और कब होगी स्ट्रीम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कब और कहां रिसेप्शन करेंगे?

इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाले कपल्स 4 मार्च को लक्जरी होटल ताज कृष्ण हैदराबाद में रिसेप्शन करेंगे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए नियम क्या हैं?

6bc34262-ca0b-41ec-bc79-9def3300e92d

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में बेहद ही लिमिटेड लोगों को इनवाइट किया गया है। साथ ही शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम को एग्रीमेंट साइन करना होगा। इसके अलावा खबर यह भी है कि इनकी शादी में सेलेब्स को नहीं बुलाया गया है।

रश्मिका मंदाना और विजय ने किन फिल्मों में एक साथ काम किया है?

पहली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुआ थी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म गीता गोविंदम में रश्मिका ने गीता और विजय ने विजय गोविंद का किरदार निभाया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

डियर कॉमरेड

Dear comrade

गीता गोविंदम में काम करने के बाद रश्मिका और विजय ने साल 2019 में आई डियर कॉमरेड में भी काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-  (@Rashmika mandana) 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रश्मिका मंदाना की पहले किससे सगाई हुई थी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका ने साल 2017 में अपने रक्षित शेट्टी से हुई सगाई की थी।
क्या रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है?
हां, रश्मिका और विजय 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।