
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज है। ये फिल्म 23 जनवरी यानी कल रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन मु्ख्य भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा नजर आएंगी। आर्मी डे के मौके पर इस फिल्म का शानदार ट्रेलर आउट किया गया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देशभक्ति की भावना से भरपूर यह फिल्म साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह पार्ट 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर पर आधारित है। 29 साल पुरानी इस फिल्म के सीक्वल का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है और ऐसे में फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म के कितने टिकट बिके हैं, फिल्म के कितना बिजनेस किया है और कैसे इस मूवी को बंपर ओपनिंग मिल सकती है?
View this post on Instagram
'बॉर्डर 2' को अच्छी ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी वजह तो फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज है। उसके अलाव, सीक्वल फिल्में आमतौर पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। गदर 2 के साथ भी ऐसा ही हुआ था, क्योंकि इनसे ऑडियंस के इमोशंस जुड़े होते हैं। इसके अलावा 'बॉर्डर 2' को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिलने की भी पूरी उम्मीद है। फिल्म का टोटल रनटाइम 3 घंटे और 19 मिनट है। फिल्म के एडवांस बुकिंग खुलने के बाद 24 घंटे में लगभग 60 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए थे। 20 जनवरी को मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' का ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज किया था और इसके बाद से इसकी टिकट बुकिंग में और इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' को लगभग 14000 शोज मिले हैं और कई सिंगल स्क्रीन को पूरी तरह इस फिल्म के लिए लॉक कर दिया गया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 6 करोड़ की कमाई कर ली है और ऐसे में फिल्म को एक बंपर ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है।
View this post on Instagram
फिल्म के एडवांस बुकिंग आंकड़ों पर गौर करें, तो 'बॉर्डर 2' को जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है। अगर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10-15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, तो ये एक शानदार ओपनिंग कहलाएगी। इसके अलावा लॉन्ग वीकेंड का भी फिल्म को फायदा मिलने की उम्मीद है। बात अगर बॉर्डर की करें, तो इस फिल्म ने 29 साल पहले लगभग 40 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके सीक्वल से कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की उम्मीद है।
Border 2 को लेकर फैंस में लंबे समय से बज है और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने शानदार ओपनिंग का हिंट दे दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।