
शाहिद कपूर-तृ्प्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' कल यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद, एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसका रनटाइम 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकेंड का है। इस फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं और फिलम ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है। इसके अलावा वैलेंटाइन वीकेंड में भी फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिलने की उम्मीद है। फिल्म एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के एडवांस बुकिंग आंकड़े क्या कहते हैं?
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी को शुरू हई थी और दो दिन में ही इसने काफी कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आज सुबह तक एडवांस बुकिंग में 1.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट बिके हैं और दिल्ली-एनसीआर में फिल्म ने प्री सेल में बढ़िया कमाई की है। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव होता रहेगा। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लगभग 50 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। ये फिल्म पहले दिन 5-7 करोड़ की कमाई कर सकती है हालांकि, वीकेंड में इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। अगर फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलते हैं, तो भी ओपनिंग डे पर शाम के शोज अच्छी कमाई कर सकते हैं।
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इसमें शाहिद कपूर का डार्क अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में इंटेस रोमांस के अलावा थ्रिलर और जबरदस्त एक्शन है। इसका बजट 75-80 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, ऐसे में ये शाहिद की कमबैक फिल्म हो सकती है। इस फिल्म में शाहिद एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
शाहिद कपूर की O Romeo एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी कमाई कर रही है और ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।