herzindagi
 o romeo teaser out shahid kapoor triptii dimri stormy love saga

O Romeo Teaser Review: 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में दिखा शाहिद कपूर का डार्क अवतार, फिल्म में नजर आएंगी ये एक्ट्रेसेस; फैंस बोले- अब धुरंधर-टॉक्सिक की छुट्टी

O Romeo Teaser Out Hindi: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ओ रोमियो का टीजर आउट हो गया है। 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में एक्टर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके टीजर में एक-एक करके कुल 12 एक्टर्स दिखाए गए हैं। इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये मूवी 13 फरवरी,2026 को थियेटर्स में रिलीज होगी।  
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 16:36 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' (O' Romeo) का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस और तूफानी लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है। इसमें एक-एक करके कुछ 12 एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म का मूड डार्क, इमोशनल और काफी इंटेस लग रहा है, जो इसे एक नॉर्मल रोमांटिक फिल्म से पूरी तरह अलग बनाएगा। ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को थियेटर्स में रिलीज होगी। चलिए आप भी इसके टीजर पर नजर डाल लीजिए।

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर आउट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर आउट हो गया है। फिल्म में शाहिद के अलावा तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मेसी, नाना पाटेकर और अरुणा ईरानी समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। अगर ये फिल्म हिट होती है, तो इसे शाहिद की कमबैक फिल्म माना जा सकता है। इससे पहले साल 2025 में शाहिद की देवा रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई था। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो प्यार में सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। लंबे बाल, दाढ़ी, टैटू और आंखों में गुस्सा, शाहिद का यह अवतार उनके फैंस के लिए पूरी तरह नया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी फिर से देखने को मिल रही है और ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें बढ़ रही हैं। टीजर में कुछ सेकेंड्स के लिए अरिजीत सिंह की आवाज भी सुनाई देती है, जो इसे और खास बनाती है।

यह भी पढ़ें- 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम, रामायण, किंग और धांसू सीक्वल समेत 5 बड़ी पैन इंडिया फिल्मों की लिस्ट

फिल्म 'ओ रोमियो' के टीजर को मिल रहा है सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म 'ओ रोमियो' के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद के फैंस का कहना है कि उनका ये अवतार धुरंधर और टॉक्सिक की छुट्टी कर सकता है। इस इंटेस लव स्टोरी में कई खास एलिमेंट्स हैं। विशाल भारद्वाज की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग और तृप्ति के साथ शाहिद की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। फिल्म वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में उतरने वाली है और इससे फिल्म को अच्छा बिजनेस मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन होगा महासंग्राम, टकराएंगी रणवीर सिंह और यश की फिल्में; सोशल मीडिया पर अभी से भिड़े फैंस


शाहिद कपूर की O Romeo बेशक उनकी कमबैक फिल्म बन सकती है। ऐसे में इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।