Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:52 PM IST HZ Awards 2026
image

O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर क्या रहा शाहिद कपूर-तृ्प्ति डिमरी की फिल्म का हाल, जानें दूसरे दिन की कितनी कमाई?

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने पहले दिन यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आज वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद थी, चलिए आपको बताते हैं कि आज इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 19:27 IST

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' कल यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ने एक बार फिर फैंस को इम्प्रेस किया है। इस मूवी को लेकर काफी बज था और अच्छे रिव्यूज के बाद पूरी उम्मीद थी कि फिल्म टिकट खिड़की पर भी अच्छी कमाई करेगी। फिल्म ने कल 13 फरवरी यानी ओपनिंग डे पर 8.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था और वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद थी। आज वैलेंटाइन डे यानी फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन इसने कितनी कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

ओ रोमियो ने दूसरे दिन की कितनी कमाई?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शाम 7 बजे तक 6.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी रात के शोज बाकी हैं और आज के दिन की पूरी कमाई जानने के लिए रात तक का इंतजार करना होगा। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आज और कल का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 'ओ रोमियो' ने टिकट खिड़की पर लगभग 15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आज के रात के शोज की कलेक्शन रिपोर्ट आने के बाद उम्मीद है कि फिल्म आज के दिन में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है और दोनों दिनों की कमाई मिलाकर ये 20 करोड़ पार जा सकती है।

शाहिद कपूर ने लिखा फैंस के लिए खास मैसेज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर ने आज वैलेंटाइन डे पर फैंस के लिए खास मैसेज लिखा। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'ओ रोमियो' से कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- "प्यार के हर रूप को सलाम... वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं! ओरोमियो की दुनिया थियेटर्स में है। सिनेमाघरों में मिलते हैं!"

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाला या रही सुस्त, जानें पहले दिन टिकट खिड़की पर की कितनी कमाई?

दो टूटे दिलों की दास्तां फैंस को आ रही है पसंद

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' की कहानी उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। शाहिद ने फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया है, जिसकी जिंदगी में प्यार की रोशनी लिए अफशां यानी तृप्ति डिमरी कदम रखती है और फिर दो टूटे हुए दिल कैसे एक-दूसरे को संभालते हैं और कहानी में क्या मोड़ आते हैं, ये जानने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।

 

यह भी पढ़ें- O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यूज

 

शाहिद कपूर की O Romeo बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब देखना होगा कि आगे के दिनों में फिल्म का टिकट खिड़की पर क्या हाल रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।