
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और मंडे टेस्ट में भी फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की। इसके साथ ही शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से सुस्त नजर आ रही है। बात अगर फिल्म 'ओ रोमियो' की करें, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी और शनिवार को भी फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। हालांकि, रविवार को फिल्म टिकट खिड़की पर जूझती नजर आई, लेकिन पहले मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई। चलिए आपको बताते हैं कि 'ओ रोमियो' का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?
| कलेक्शन | दिन |
8.5 करोड़ |
शुक्रवार (डे 1) |
| 12.65 करोड़ | शनिवार (डे 2) |
| 9 करोड़ | रविवार (डे 3) |
| 4.85 करोड़ | सोमवार ( डे 4) |
| अभी आना बाकी है | (मंगलवार (डे 5) |
| 35 करोड़ | कुल कलेक्शन |
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के पांचवे दिन के कलेक्शन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं। इस फिल्म ने 4 दिनों में 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 53 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आज के आंकड़ों को जोड़ने के बाद उम्मीद है कि फिल्म घरेलू ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वहीं बात अगर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं की करें, तो ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही सुस्त है। इस फिल्म ने अब तक केवल 3.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अभी ये फिल्म हिट होने से बहुत दूर है। फिल्म को अभी वीक डेज पर दर्शक जुटाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। शाहिद कपूर की फिल्म घरेलू ऑफिस पर अभी 40 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है। हालांकि, फरवरी में अभी कोई बड़ी रिलीज नहीं है, ऐसे में ओ रोमियो के पास कमाई करने का अच्छा मौका है।
शाहिद कपूर की O Romeo फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। देखना होगा कि शाहिद की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।