Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:53 AM IST
herzindagi
o romeo shahid kapoor tripti dimri movie box office collection day 1

O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाला या रही सुस्त, जानें पहले दिन टिकट खिड़की पर की कितनी कमाई?

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो आज यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर रही थी और आज ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया है।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 17:32 IST

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो आज यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज था और रिव्यूज की मानें तो फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। आज सुबह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस ने एक्स पर शाहिद की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ की है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई की थी और ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद थी। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये से खाता खोला है?

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.56 करोड़ रुपये से खाता खोला है। बता दें कि ये 4 बजे तक की कमाई के आंकड़े हैं और अभी पहले दिन की  कुल कमाई के आंकड़े जानने के लिए रात तक का इंतजार करना होगा। हालांकि, अगर एडवांस बुकिंग और ट्रेड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म पहले दिन 7-9 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, ऐसे में शाम के शोज में कमाई बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा वीकेंड पर भी इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। कल वैलेंटाइन है और शाहिद कपूर की इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को इस बात का भी फायदा मिल सकता है। शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने उस वक्त 20 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, ऐसे में अगर ये फिल्म 10 करोड़ तक की कमाई भी करती है, तो फर्स्ट डे कलेक्शन 'कबीर सिंह' के मुकाबले आधा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें- O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यू

'ओ रोमियो' में शाहिद को मिल रही है जमकर तारीफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की ओ रोमियो को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं। खासकर, इस फिल्म में शाहिद की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी के अलावा फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का क्लैश शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' से क्लैश हुआ है और अभी 'ओ रोमियो' आगे चलती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर-तृ्प्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोलेगी खाता? एडवांस बुकिंग में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

शाहिद कपूर की O Romeo के कलेक्शन में वीकेंड पर उछाल आने की उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।