Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:48 AM IST HZ Awards 2026
image

O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यूज

O Romeo X Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म O Romeo आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी बज था। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन पर इस मूवी को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।  
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 13:04 IST

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म आज यानी 13 फरवरी को 'ओ रोमियो' थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर लंबे समय से बज था और अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म चुका है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर,तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इसी बीच फिल्म थियेटर्स में उतर चुकी है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था, जिसने उम्मीदों को बढ़ा दिया था। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये ट्विटर रिव्यू और फैंस के रिएक्शंस पढ़ लीजिए।

धमाकेदार है शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस

फैंस ने फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा कि शाहिद ने फिल्म में बॉस की तरह एक्टिंग की है। फिल्म के स्क्रीनप्ले में कुछ खामिया हैं, लेकिन शाहिद की दमदार एक्टिंग ने सारी कमियों को पीछे छोड़ दिया है।

पैसा वसूल है फिल्म 'ओ रोमियो'

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को फैंस पैसा वसूल बता रहे हैं। फर्स्ट हाफ में दमदार सस्पेंस हैं और सेकेंड हाफ इमोशंस से भरपूर है। खासकर, आखिर के 40 मिनट में फिल्म में कई ट्विस्ट हैं।

फिल्म को मिल रही है खूब तारीफ

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्टर-क्रिटिक कुलदीप ने इस फिल्म का रिव्यू एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- फिल्म में इंटेस ड्रामा और कई इमोशनल मूमेंट्स हैं। उन्होंने इस फिल्म को 4 स्टार दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'फरीदा जी आप गाली देंगी?', 'ओ रोमियो' में कास्ट करते वक्त डायरेक्टर ने पूछा था ये सवाल, सीनियर एक्ट्रेस का जवाब कर देगा आपको हैरान

मीरा राजपूत ने किया प्यारा सा पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी शाहिद के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए 'ओ रोमियो' को प्रमोट किया है। उन्होंने शाहिद को अपना रोमियो बताते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

'ओ रोमियो' से हैं काफी उम्मीदें

'ओ रोमियो' शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद प्यार में डूबे आशिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

 यह भी पढ़ें- O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर-तृ्प्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोलेगी खाता? एडवांस बुकिंग में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई


शाहिद कपूर की O Romeo को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।