
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' कल यानी 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है और इसके ट्रेलर को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, कई कारणों के चलते ट्रेलर विवाद में भी रहा था। इसके ट्रेलर के एक सीन में सीनियर एक्ट्रेस फरीदा जलाल गाली देते हुए नजर आई थीं और ये बात फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में मेकर्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। अब इस सीन के बारे में खुद फरीदा जलाल ने बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
View this post on Instagram
'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट इस शनिवार को नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली है। इसका प्रोमो हाल ही में आउट हुआ और इसमें सभी स्टारकास्ट कपिल और उनकी टीम के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इस प्रोमो में फरीदा जलाल की फिल्म में कास्टिंग से जुड़ा किस्सा बताया गया है। फरीदा जलाल ने बताया कि विशाल भारद्वाज फिल्म की कास्टिंग के लिए उनके घर आए थे और उनसे पूछा था- "फरीदा जी, क्या आप गाली देंगी...ज्यादा बड़ी-बड़ी नहीं छोटी-छोटी।" इसके जवाब में फरीदा जलाल ने कहा- "हां ठीक है, दे दूंगी।" इसके बाद सब हंसते हुए नजर आते हैं। बता दें कि फरीदा जलाल की छवि परदे पर काफी स्वीट और सिंपल एक्ट्रेस की रही है और वो इंडस्ट्री का लंबे वक्त से हिस्सा हैं और उनकी गिनती सीनियर एक्टर्स में होती है, ऐसे में उनका गाली देना काफी फैंस को पसंद नहीं आया था।
View this post on Instagram
'ओ रोमियो' शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों हैदर, रंगून और कमीने में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इनकी चौथी फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने कोई फीस नहीं ली है।
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी, 'टॉक्सिक' के बाद हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म
शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हो रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।