
शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के चर्चे एक वक्त पर खूब हुआ करते थे। इन दोनों ने भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और अक्सर फिल्मी पार्टीज से लेकर शोज तक, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते थे हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। करीना ने सैफ तो शाहिद ने मीरा को अपना हमसफर चुना। करीना और शाहिद के रिश्ते की शुरुआत भी एक फिल्म के सेट पर हुई थी और दोनों के करियर की आइकॉनिक फिल्म जब वी मेट की शूटिंग से पहले इनके रास्ते अलग हो चुके थे। एक इंटरव्यू में करीना ने शाहिद संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी और उन्हें अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बताया था।

शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते को शुरुआत साल 2004 में फिल्म फिदा के सेट पर हुई थी। करीना ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान उनके और शाहिद के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- हम वहीं चीजें करते हैं, जो कोई भी यंग कपल करता है...फिल्में देखना, खाना-पीना, बाहर घूमना और साथ वक्त बिताना....मुझे मूवीज देखना पसंद है, जब हमें वक्त मिलता है, तो हम चुपचाप फिल्म शुरू होने के बाद देखने पहुंचते हैं। शाहिद के साथ वक्त बिताना मुझे बहुत अच्छा लगता है, मुझे लगता है कि उस वक्त मैं सबसे ज्यादा एज्वॉय करती हूं और नॉर्मल चीजों में भी मुझे खुशी होती है।
यह भी पढ़ें- जब 500 रुपये के लिए लीक हुई थी शाहिद और करीना की किसिंग फोटो, एक्टर ने कही ये बात

शाहिद कपूर और करीना के ब्रेकअप को लेकर कई खबरें सामने आईं हालांकि, इन दोनों ने कभी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात नहीं की। शाहिद की एक दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि करीना ने शाहिद को धोखा दिया था, शाहिद संग रिश्ते में होते हुए भी उन्होंने किसी और को डेट करना शुरू कर दिया था और शाहिद को उनके सीक्रेट अफेयर के बारे में पता चल गया था हालांकि, इसे लेकर कपल ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया था। नेहा धूपिया के चैट शो में शाहिद कपूर से जब सवाल किया गया था कि क्या किसी ने उन्हें प्यार में धोखा दिया है? तो इस पर शाहिद ने कहा था, "मैं एक के बारे में तो कह सकता हूं... लेकिन दूसरे के बारे में डाउट है....खैर मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता।" इस स्टेटमेंट को शाहिद के फैंस ने करीना से जोड़कर देखा था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।