Thu Feb 12, 2026 | Updated 05:46 AM IST
herzindagi
shahid kapoor kissing picture with kareena kapoor went viral

जब 500 रुपये के लिए लीक हुई थी शाहिद और करीना की किसिंग फोटो, एक्टर ने कही ये बात

Shahid Kapoor And Kareena Kapoor: सालों पहले शाहिद और करीना कपूर का किसिंग फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। आइए जानते हैं पूरी खबर। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-10, 12:47 IST

Shahid Kapoor And Kareena Kapoor Kissing Picture: बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां लोगों के दिल में हमेशा राज करेंगी। करीना और शाहिद की जोड़ी भी फैंस की ऑल टाइम फेवरेट जोड़ियों में से एक है। सालों पहले दोनों की डेटिंग खबरें हर किसी की जुबां पर रहती थी और हाल ही में शाहिद ने भी इसपर कुछ कहा है। दरअसल एक समय पर शाहिद और करीना की किसिंग फोटो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुई थी।

जब शाहिद और करीना की किसिंग फोटो हुई थी वायरल

shahid kapoor kareena kapoor kiss

शाहिद कूपर ने हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं उस समय खत्म हो गया था। मैं सिर्फ 24 साल का बच्चा था और मुझे लगा कि मेरी निजता पर हमला किया गया है और मैं इसकी रक्षा के लिए कुछ नहीं कर सका। यह आपको बहुत प्रभावित करता है। उस उम्र में विशेष रूप से, क्योंकि आप ठीक से अपनी भावनाएं जानते नहीं हैं।"

इसे भी पढ़ेंः करीना कपूर ने सैफ अली खान के सामने किया था शाहिद कपूर को किस, जानें फिर क्या हुआ

500 रुपये के लिए लीक हुई थी फोटो

इंटरव्यू में यह बात भी बताया गया कि उस समय शाहिद और करीना के किसिंग फोटो देने के लिए 3 लड़कों ने 500 रुपये की मांग की थी। शाहिद इंटरव्यू के दौरान यह सुनकर बहुत हैरान दिखते हैं। बता दें कि साल 2004 में मुंबई के एक नाइट क्लब में किस करते हुए दोनों को देखा गया था। अगली सुबह दोनों की फोटो अखबार में प्रकाशित हुई थी।

shahid and kareena love story

शादी के बाद बदल गई है लाइफ

आगे बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि पहले और अब में बहुत अंतर है। शादी के बाद उनकी लाइफ बदल चुकी है और शाहिद के 2 बच्चे भी हैं। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी।

शाहिद और करीना की फिल्में

 

शाहिद और करीना की जोड़ी जब वी मेट फिल्म में देखी गई थी, इस मूवी को आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा दोनों को छुप-छुप के, उड़ता पंजाब और फिदा जैसी फिल्मों में भी एक साथ देखा गया है।

इसे भी पढ़ेंः करीना कपूर ने शाहिद कपूर से ब्रेकअप के 13 साल बाद तोड़ी चुप्पी, 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान हुआ था बहुत कुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।