-1773991859084.webp)
इन दिनों'कॉकटेल 2' का टीजर सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। हालांकि टीजर लीक हुआ है, जिसे देखकर फैंस पुराने दिनों की यादों में खो गए हैं। बता दें कि साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी में इस बार शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई तिकड़ी नजर आने वाली है। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी मिली-जुली प्रतिक्रिया भी आ रही है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि पिछली फिल्म में दीपिका, सैफ और डायना पेंटी की केमिस्ट्री बेहद दमदार थी,जिसे बहुत पसंद किया गया था।
-1773992254481.jpg)
ऐसे में टीजर के लीक होते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह नई स्टार कास्ट पुरानी फिल्म के जादू को दोबारा बिखेर पाएगी। शुरुआती रिएक्शन को देखकर लगता है कि फैंस इस ताजा और रोमांटिक ड्रामा के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
'कॉकटेल 2' का टीजर असल में फिल्म के नए गाने 'जब तलक' की एक छोटी सी झलक है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक बीच पर हैं, जहां वे एक पार्टी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जब ये गाना फैंस ने सुना तो उन्हें तुरंत सैफ, दीपिका और डायना पेंटी के पुराने सुपरहिट गाने 'तुम्हीं हो बंधु' की याद आ गई।
इसे भी पढ़ें - 'कितना प्यारा है छोटा काजू...' Bharti Singh ने फैंस को दिखाई अपने दूसरे बेटे की झलक, लाडले पर फैंस ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर फैंस शाहिद के शानदार डांस स्टेप्स और कृति-रश्मिका के ग्लैमरस रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड की वाइब वापस मिल गई हैं।

कई लोगों का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड की वाइब वापस मिल गई हैं। हालांकि, जहां एक तरफ इनके लुक और एनर्जी को पसंद किया जा रहा है, वहीं सॉन्ग का म्यूजिक कुछ फैंस को उतना प्रभावित नहीं कर पाया। जी हां, फिल्म के म्यूजिक को लेकर लोग काफी नाराज दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
कुछ यूजर्स ने गाने को बकवास बताते हुए यहां तक कह दिया कि इसे म्यूट करके देखना ही बेहतर है। एक यूजर ने तो इसकी तुलना किसी कोल्ड ड्रिंक के एडवरटाइजमेंट से कर दी। हालांकि, शाहिद के शानदार डांस मूव्स की तारीफ हर कोई कर रहा है।
इसे भी पढ़ें - Kaun hain Janhavi Bansal: कौन हैं जान्हवी बंसल? 'धुरंधर 2' में मास्टरमाइंड की पत्नी बन सिर्फ 2 सीन में बटोरीं सुर्खियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।