Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:31 AM IST
herzindagi
image

क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनेंगी कृति सैनन-रश्मिका मंदाना? शाहिद कपूर का लव ट्रायंगल भी आएगा नजर, लीक हुई कहानी

शाहिद कपूर की 'कॉकटेल' 2 इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है और फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना, लेस्बियन कपल बनेंगे। इतना ही नहीं, शाहिद कपूर इसमें लव ट्रायंगल का तड़का लगाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 15:27 IST

बॉलीवुड में इस साल की शुरुआत में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई हैं। 'बॉर्डर 2' से लेकर 'ओ रोमियो' तक, कई मूवीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कुछ फिल्मों के सीक्वल का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'मर्दानी' का सीक्वल 'मर्दानी 3' भी कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ है और 'द केरल स्टोरी 2' भी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच सैफ अली खान और दीपिका की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल भी चर्चा में है। 'कॉकटेल 2' इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है और फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी कहानी जरूर सोशल मीडिया पर लीक हो रही है। बताया जा रहा है कि रश्मिका और कृति फिल्म में लेस्बियन कपल के रोल में नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं इस 'कॉकटेल 2' में क्या कुछ खास होने वाला है?

'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनेंगी कृति सैनन-रश्मिका मंदाना?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


'कॉकटेल 2' को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना, लेस्बियन कपल का रोल प्ले करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लव ट्रांयगल दिखाया जाएगा। जहां एक तरफ, कृति और रश्मिका का किरदार एक-दूसरे के प्यार में नजर आएगा, वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर का लव ट्रांयगल भी नजर आएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रेम कहानी को ट्रेडिशनल रोमांटिक कहानियों से हटकर दिखाने की कोशिश की जाएगी और फिल्म में कई ट्विस्ट भी होंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और फिल्म की रिलीज डेट, टीजर या ट्रेलर भी अभी सामने नहीं आया है। फिल्म के इस साल सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में सजेगा विजय और रश्मिका की शादी का मंडप, साउथ के ये बड़े सितारे होंगे शामिल

'कॉकटेल 2' को लेकर क्या है अपडेट?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Homi Adajania (@homster)


'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने 2 हफ्ते पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फोटो में डायरेक्टर के साथ शाहिद, कृति और रश्मिका केट कटिंग करते हुए नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट; क्या शादी की खबरों पर लगी मुहर?


'कॉकटेल' जबरदस्त हिट रही थी और 'कॉकटेल 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब कहानी को लेकर ये जो अपडेट सामने आ रही है, इसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Kriti Sanon, Rashmika Mandanna

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।