Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:31 PM IST HZ Awards 2026
image

Kaun hain Janhavi Bansal: कौन हैं जान्हवी बंसल? 'धुरंधर 2' में मास्टरमाइंड की पत्नी बन सिर्फ 2 सीन में बटोरीं सुर्खियां

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में आर. माधवन की पत्नी का किरदार निभाकर जाह्नवी बंसल ने सिर्फ दो सीन में दर्शकों का ध्यान खींचा है। चंडीगढ़ से मुंबई आईं यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 12:09 IST

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बता दें कि फिल्म में आर. माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है, जो असल जिंदगी के दिग्गज सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। माधवन ने एक मास्टरमाइंड के रूप में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म में हमजा के मिशन को दिशा देने में उनका किरदार बेहद अहम है, लेकिन माधवन के साथ-साथ एक और नाम है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है वह हैं अभिनेत्री जाह्नवी बंसल। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं जाह्नवी बंसल और क्यों इनकी चर्ता हो रही है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन हैं जाह्नवी बंसल। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

जाह्नवी बंसल: अजय सान्याल की 'रील' पत्नी

फिल्म में जाह्नवी बंसल ने अजय सान्याल की पत्नी की भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म में उनके केवल दो ही सीन हैं, लेकिन अपनी सादगी और दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जाह्नवी ने खुद शेयर किया कि थिएटर से उनके फैंस उन्हें उनकी क्लिप्स भेज रहे हैं, जिससे वह बेहद अच्छा और एक्साइटेड महसूस कर रही हैं।

कौन हैं जाह्नवी बंसल?

बता दें कि जाह्नवी बंसल मनोरंजन जगत का कोई नया नाम नहीं हैं। वह चंडीगढ़ से मुंबई तक का सफर तय कर चुकी एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। फिल्म 'हैप्पी खुश हो गया' के प्रोमोशन के दौरान अभिनेत्री जाह्नवी बंसल ने अपने अनुभव एक मीडिया हाऊस को साझा करते हुए बताया था कि वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘धुरंधर’ का भी हिस्सा हैं। ऐसे में जाह्नवी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक उभरता नाम हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Ending Explained: धुरंधर 2' की एंडिंग ने पार्ट 3 के लिए सेट किया बड़ा स्टेज? क्लाइमैक्स के इस ट्विस्ट ने उड़ा दिए फैंस के होश

इतना ही नहीं जाह्नवी बंसल को उनके वर्सटाइल लुक्स और इमोशन-ड्राइव प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ओटीटी और फिल्मों में एक्टिव रहने के साथ-साथ वह बड़े सहयोगों का भी हिस्सा रही हैं। 

1 - 2026-03-20T113919.643

शूटिंग का एक यादगार किस्सा

जाह्नवी ने फिल्म के सेट से एक बहुत ही दिलचस्प और आध्यात्मिक अनुभव एक मीडिया हाऊस को शेयर किया। फिल्म में एक पूजा का दृश्य है, जिसे इत्तेफाक से महाशिवरात्रि के दिन ही शूट किया गया था। जाह्नवी के अनुसार, उस दृश्य के दौरान जो महामृत्युंजय जाप सुनाई दे रहा है, वह पूरी तरह असली था। सेट पर माहौल इतना भक्तिमय था कि निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करना एक दिव्य अनुभव जैसा लग रहा था।

जाह्नवी को खुशी है कि 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म के जरिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। प्रशंसकों का प्यार और बड़े सितारों के साथ काम करने का यह अनुभव उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, बनी नंबर वन फिल्म

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb/instagram (@janhavibansal)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।