
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में आते देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज गुरुवार, 19 मार्च को हुई, लेकिन इससे पहले बुधवार शाम को रखे गए 'पेड प्रिव्यू' शोज ने ही सक्सेस की नई कहानी लिख दी है। बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनाई गई स्पाई-एक्शन फिल्म ने केवल प्रिव्यू शोज के जरिए 52.71 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर सफलता अपने नाम कर ली है। ऐसे में इस दमदार कमाई के साथ रणवीर सिंह ने पवन कल्याण की फिल्म 'OG' (ओजी) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जी हां, ओजी ने प्रिव्यू में करीब 25 करोड़ रुपये कमाए थे यानि धुरंधर टू ने डबल कमाई कर जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
इट्रस्टिंग बात यह है कि फिल्म के पहले हिस्से ने यानि 'धुरंधर' ने पिछले साल अपने पहले दिन 28 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि इसके दूसर हिस्से ने यानि सीक्वल ने रिलीज से पहले ही उस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है। बंपर एडवांस बुकिंग और फैंस के उत्साह को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी।

बुधवार शाम को 'धुरंधर 2' के प्रीमियर के दौरान हजारों फैंस को की असुविधाओं का सामना भी करना पड़ा। टेक्नोलॉजी खराबी के कारण मुंबई, दिल्ली और पुणे सहित उत्तर भारत के कई सिनेमाघरों में शो लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुए। वहीं साउथ इंडिया में स्थिति और भी खराब देखी गई, वहां तकनीकी कारणों से फिल्म के डब वर्जन के कई शो रद्द करने पड़े। ऐसे में मेकर्स को न केवल फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा, बल्कि टिकटों के पैसे भी रिफंड करने पड़े, जिससे फिल्म को कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें - 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का 31 साल का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान
रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में आयोजित 12,292 'पेड प्रिव्यू' शोज के जरिए फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 52.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया । रणबीर सिंह की यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बन गई है।

इस बार भी'धुरंधर 2' की कहानी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसकी शुरुआत फ्लैशबैक से होती है, जो हमें पंजाब में जसकीरत के शुरुआती जीवन और उन हालातों से रूबरू कराती है, जिनके कारण वह आईबी (IB) चीफ अजय सान्याल के संपर्क में आया था। इसमें हमे बताया गया है कि कैसे एक आम युवक 'जसकीरत' से खतरनाक 'हमजा' बन गया।
कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां इसका पहला भाग खत्म हुआ था। रहमान डकैत की मौत के बाद, हमजा अब पाकिस्तान के ल्यारी की सत्ता हासिल करना चाहता है। उसका एकमात्र मकसद उन दुश्मनों को खत्म करना है, जिन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाया है। उसके निशाने पर आईएसआई (ISI) के अफसर, जाली नोटों के तस्कर खनानी ब्रदर्स और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे बड़े नाम हैं।
इसे भी पढ़ें - Upcoming Releases: 'धुरंधर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' तक; इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस और OTT पर टकराएंगे ये बड़े सितारे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।