
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर लंबे समय से बज है, जहां फिल्म के टीजर ने ऑडियंस को निराश किया था और इसे लेकर मेकर्स की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हुई थी, वहीं इसका ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यूज हैं। ऑडियंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और ऐसे में इसका फायदा उठाने के लिए मेकर्स ने तगड़ा दांव खेला है। फिल्म को रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद तो थी और अब पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। आदित्य धर की ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज हो रही है और इसके हिंदी वर्जन को सबसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है?
View this post on Instagram
'धुरंधर 2' का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को है और अभी सिर्फ इसी के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार यानी आज तक एडवांस बुकिंग में 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलना तय माना जा रहा है। अभी एडवांस बुकिंग शुरू ही हुई है और प्रिव्यू में अभी लगभग 9 दिन बाकी हैं। वहीं बात अगर फिल्म रिलीज की करें तो 19 मार्च को फिल्म रिलीज होगी और इसके लिए भी एडवांस बुकिंग जल्दी ही शुरू हो सकती है। ऐसे में सभी वर्जन्स मिलाकर 'धुरंधर 2' ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से भी खाता खोल सकती है। हाईएस्ट एडवांस बुकिंग टॉप 5 फिल्मों की बात करें, तो इसें 'बाहुबली 2', और शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन जिस स्पीड से 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग हो रही है, ये जल्दी ही इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
View this post on Instagram
'धुरंधर 2' दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म ने भारत ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'धुरंधर-द रिवेंज' इसी का दूसरा पार्ट है और इसमें आगे की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.माधवन नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस पार्ट में इमरान हाशमी, बड़े साहब के रोल में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म प्रीव्यू की टिकट बुकिंग से ही अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।