
Dhurandar ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारत में लगभग 900 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ की कमाई की है। बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद भी कई थियेटर्स में ये फिल्म लगी हुई है। Dhurandar के पोस्ट क्रेडिट में बताया गया है कि 'धुरंधर पार्ट 2-रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को 'धुरंधर' की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार था और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन-से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर रही है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है और जिन लोगों ने इसे थियेटर में नहीं देखा, वो अब इसे ओटीटी पर देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स की स्ट्रीमिंग के राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
View this post on Instagram
आदित्य धर की 'धुरंधर' के हर किरदार को शानदार बताया जा रहा है। फिल्म में हर एक्टर ने अपना किरदार बखूबी निभाया है, लेकिन अक्षय खन्ना को अपने किरदार के लिए सबसे ज्यादा तारीफ मिल रही है। फिल्म में अक्षय 'रहमान डकैत' का रोल निभा रहे हैं और उनकी टॉप-नॉच एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की जोड़ी 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ जमी है। रणवीर ने मूवी में एक इंडियन स्पाई का रोल प्ले किया है और इनके किरदार का नाम हमजा अली मजारी है हालांकि, उनके किरदार का असली नाम कुछ और है, जो फिल्म के आखिर में बताया गया है। धुरंधर के आखिर में मेकर्स ने धुरंधर 2 की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और जो लोग इसे देखने थिएटर तक नहीं पहुंच पाए, वो अब ओटीटी पर इसका मजा ले पाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।