Fri Feb 20, 2026 | Updated 03:39 AM IST
herzindagi
mardaani 3

शिवानी शिवाजी रॉय की दहाड़ अब OTT पर, मर्दानी 3 की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने, नोट कर लें टाइम और प्लेटफॉर्म

रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह क्राइम थ्रिलर 27 मार्च 2026 को स्ट्रीम की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म में एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग और लापता बच्चियों के मामले को दिखाया गया है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 19:23 IST

फिल्म मर्दानी 3 जल्द ही सिनेमाघरों से उतरकर लोगों के घरों में आने वाली है। जी हां, रानी मुखर्जी का यह डिफरेंट अंदाज लोगों के सामने जल्दी टीवी पर पेश होने वाला है। यानी इसकी ओटीटी रिलीजिंग डेट और प्लेटफार्म दोनों ही जारी हो गए हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि मर्दानी 3 ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिल सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेकर माध्यम से बताएंगे की मर्दानी 3 ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

कब और कहां देख सकते हैं मर्दानी 3?

बता दें, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी की मर्दानी फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही सेल हो चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं। वहीं, यह 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी यानी कुछ समय बाद आप इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। 

mardaani 3

अगर आपने अभी भी मर्दानी को सिनेमा घर में नहीं देखा है तो ओटीटी पर आने वाली यह फिल्म आपके लिए एक रोमांटिक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको अभी पूरे 1 महीने से ज्यादा का इंतजार करना है।

इसे भी पढ़ें - ओटीटी पर जल्द आ रही है 'Hello Bachhon', जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे?

फिल्म के बारे में

बता दें की मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई। इतनी मजबूती से इसकी दावेदारी पेश की गई कि लोगों के मन कुछ छू गई। 30 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई। वहीं, रानी मुखर्जी के करियर की एक और सफल फिल्म भी बन गई। ऐसे में आप कुछ ही दिनों में ओटीटी पर भी इसका आनंद उठा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है जिस प्रकार इसे सिनेमाघरों में अपनी पहचान मिली उसी प्रकार ओटीटी पर भी टॉप ट्रेंडिंग में बनी रहेगी। 

mardaani 3 (3)

फिल्म में एक हाई प्रोफेशनल किडनैपिंग दिखाई गई है। एक बड़े अधिकारी की बेटी और उसी घर की नौकरानी की बेटी अचानक गायब हो जाती हैं। यह घटना के बाद तुरंत पुलिस पर दबाव बनने लगता है। वहीं, 8 से 12 साल की कुल 93 बच्चियां भी लापता पाई जाती हैं। शुरू में मामला थोड़ा अलग लगता है। बाद में मामला बेहद अलग मोड़ ले जाता है। इससे अलग कोई भिखारी गैंग है, जिसका संबंध लापता लड़कियों से है। ऐसे में कहानी में आया मोड़ लोगों को एकदम रोमांचक सफर पर लेकर जाता है।

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: वह बार-बार ब्रेक लगा रहा था, जिससे मेरे Breast... उस दिन के बाद कभी नहीं बैठी बाइक पर, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।